Himachal Govt
LudhianaPunjab News: काम पर निकले 35 वर्षीय नौजवान का मिला शव, परिजनों...

Punjab News: काम पर निकले 35 वर्षीय नौजवान का मिला शव, परिजनों में रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के कक्के गांव से नौजवान का शव बरामद होन की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय सन्नी उर्फ काला के रूप में हुई है। मृतक सन्नी घर से काम का कहकर निकला था, लेकिन अब सन्नी का शव बरामद हुआ है। परिवार अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचा। महिला ने बताया कि वह बेटे का शव लेने के लिए अस्पताल पहुंची, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजनों को लौटाने का आश्वान दिया। वहीं परिजनों में शव ना दिखाए जाने को लेकर रोष पाया जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस शव को देखने नहीं दे रही और सन्नी के मौत के असल कारणों के बारे में भी नहीं बताया जा रहा।

ताजपुर बाबा जीवन नगर के रहने वाले परिजन विक्की ने बताया कि सन्नी घर से काम का कहकर निकला था, लेकिन अब उसका शव बरामद हुआ है। वहीं सन्नी से शव बरामद होने पर पुलिस का कहना हैकि वह लूटपाट करके फरार हो रहा था और स्कूटरी से कच्चे रास्ते पर गिर गया। सन्नी के सिर पर खून निकला और टांग पर चोट आई थी। विक्की ने कहा कि सन्नी को विजय नामक व्यक्ति लेकर गया था, लेकिन वह अब घर से फरार चल रहा है। सन्नी नशे का आदी है। थाना टिब्बा की पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं हरजीत कौर ने कहा कि सन्नी उसका देवर था। वह 5 सितंबर को घर से विजय के साथ निकला था, लेकिन उसके बाद सन्नी का कुछ नहीं पता चला। इस दौरान वह गली में बैठी थी और सन्नी के दोस्त उसके बारे में पूछने लगे। जिसके बाद सास ने कहाकि वह गाड़ी लेकर गया हुआ है। जिसके बाद दोस्तों ने कहा कि उसका कहीं झगड़ा हुआ है और वह पुलिस से जांच करें। वहीं थाना 7 में पति गए और पूछताछ की, लेकिन कुछ नहीं पता चला। जिसके बाद दोस्त तस्वीर लेकर दोबारा आ गए और पहचान करने के लिए कहने लगे। तस्वीर उसके देवर की थी।

देर रात ढाई बजे तक वह सन्नी को तलाशने के लिए ढूंढते रहे, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं बताया। हरजीत कौर ने कहाकि पुलिस को शव मिला है और अब तक पुलिस ने शव नहीं दिखाया। हरजीत कौर का कहना है कि कोई नौजवान लड़ाई झगड़े का कह रहे है और कोई लूटपाट की घटना का कह रहे है, लेकिन अभी तक कुछ नहीं पता चल पाया। वहीं पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। परिवार का कहना है कि पोस्टमार्टम से पहले उन्हें शव दिखाया जाए कि वह उसके परिवार का सन्नी का ही शव है। वहीं परिवार ने विजय नामक व्यक्ति को गिरफ्तार करके सामने लाने की मांग पुलिस के सामने रखी है। परिवार का कहना है कि विजय के सामने आने पर ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjabi नौजवान की विदेश में मौत, 3 सप्ताह पहले बेटी का हुआ जन्म

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास संघीय राजमार्ग...

CBSE Schools के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना जल्द की जाएगी निर्धारित

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग...

दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना: हरियाणा की महिलाओं के आत्मनिर्भर भविष्य की मजबूत नींव

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjabi नौजवान की विदेश में मौत, 3 सप्ताह पहले बेटी का हुआ जन्म

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास संघीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 30 वर्षीय भारतीय...

Punjab News: कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मिले सासंद औजला, विधानसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

अमृतसरः जिले के सांसद गुरजित सिंह औजला ने आज राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट से मुलाकात की।...

CBSE Schools के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना जल्द की जाएगी निर्धारित

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए हैं कि सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के...

Action मोड में High Court, सरकार और पुलिस को Notice जारी, हॉस्टलों की होगी जांच, बनेंगे नए नियम

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने से अब तक 7 लोगों की मौत...