Himachal Govt
LudhianaPunjab News: महिला की बालियां छीनता स्नेचर काबू, जमकर की छित्तर परेड,...

Punjab News: महिला की बालियां छीनता स्नेचर काबू, जमकर की छित्तर परेड, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शिमलापुरी में मंडी वाली गली मेड की चक्की के पास बाइक सवार बदमाश ने बुजुर्ग महिला की बालियां झपटने की कोशिश की। हालांकि महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, 6 सितंबर को काले रंग की शर्ट पहने एक युवक बाइक पर सवार होकर गली में पहुंचता है। इसी दौरान उसे एक बुजुर्ग महिला गली से गुजरती दिखाई देती है। महिला के साथ एक बच्चा भी था। बाइक सवार युवक महिला के पास पहुंचकर उससे एड्रेस पूछने लगता है।

महिला जैसे ही उससे बात करती है, युवक अचानक उसके कानों की बालियां झपटने की कोशिश करता है। महिला ने तुरंत शोर मचा दिया, जिसे सुनकर लोग पहुंचे। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर वहां से भागने की कोशिश करने लगा। महिला और आरोपी के बीच हुई झड़प के दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी बीच पीछे से आए कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

घटना के दौरान इलाके में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना दिन के समय हुई। लोगों की मौजूदगी और महिला के शोर मचाने के कारण आरोपी अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका। फिलहाल पीड़ित महिला की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किसी स्नैचर गिरोह से जुड़ा है या अकेले ही वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। हालांकि, इस वारदात की लोगों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। थाना शिमलापुरी और थाना डाबा में भी इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 2.7 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के गुरदासपुर थाने की पुलिस और इंटेलिजेंस...

एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौत

कांगड़ाः जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चलाली...

Jalandhar News: कांग्रेस ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, MP Channi और Randhawa ने साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने देश भगत...

Volodymyr Zelenskyy से मिले ट्रंप के खास दूत, रुस-यूक्रेन युद्ध पर की अहम बातचीत

नई दिल्ली: रुस-यूक्रेन की जंग को खत्म करवाने की...

Punjab News: 2.7 किलो हेरोइन के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के गुरदासपुर थाने की पुलिस और इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान कल देर रात मकोरा...

UP T20 League 2026: फाइनल में रिंकू सिंह की टीम ने मारी बाजी, 94 रनों से लखनऊ को दी मात

खेल: UP T20 League 2026 के फाइनल मैच में रिंकू सिंह की टीम ने बाजी मार ली है। 6...

एचआरटीसी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने से टक्कर, युवक की मौत

कांगड़ाः जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत चलाली में सड़क हादसे में 20 वर्षीय छात्र की मौके पर...

Jalandhar News: कांग्रेस ने BJP के खिलाफ खोला मोर्चा, MP Channi और Randhawa ने साधे निशाने, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने देश भगत यादगार हाल में भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन...