Himachal Govt
UncategorizedPunjab News: नए पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से मिले राजा वडिंग और...

Punjab News: नए पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से मिले राजा वडिंग और कुलबीर जीरा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बाद हाईकमान ने सचिन पायलट को पंजाब की कमान सौंपी है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान ने भूपेश बघेल की जगह सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी बनाया है। वहीं पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सचिन पायलट को पंजाब प्रभारी बनने पर बधाई दी। इस दौरान राजा वडिंग की सचिन पायलट को गुलदस्ता भेंट करते हुए तस्वीर भी सामने आई है।

तस्वीर में पूर्व विधायक कुलबीर जीरा भी राजा वडिंग के साथ दिखाई दिए। राजा वडिंग ने पायलट को बेहतरीन नेता बताते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को निश्चित तौर पर मदद मिलेगी। राजा वडिंग ने पूर्व प्रभारी भूपेश बघेल के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बघेल ने पंजाब में अच्छा काम किया और उनका कार्यकाल पूरा हो चुका था। वडिंग के मुताबिक, प्रभारी पद में बदलाव कांग्रेस पार्टी के रोटेशन के तहत लिया गया फैसला है।

वहीं हाईकमान के इस फैसले पर चन्नी ने लिखा- सचिन पायलट जी का हार्दिक स्वागत। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए कांग्रेस पार्टी हाईकमान का दिल से धन्यवाद। राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी, चन्नी गुट के नेता और गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि पंजाब में पायलट की यूथ लीडर की छवि का फायदा मिलेगा। सचिन पायलट की मां पंजाबी हैं और पायलट भी पंजाबी अच्छी तरह समझते हैं। सचिन पायलट की नियुक्ति राहुल गांधी के दौरे से पहले हुई है।

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रह चुके बघेल को असम का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और उनका गुट बघेल और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से नाराज था। उनका आरोप था कि बघेल ने प्रदेश प्रभारी होने के बावजूद हाईकमान को जमीनी हकीकत नहीं बताई। उनका कहना था कि चुनाव में अच्छे प्रदर्शन के लिए किसी मजबूत नेता को कमान सौंपी जाए। पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। हाईकमान ने यह मांग मान ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

फेफड़ों को Detox करेंगी ये घरेलू Drinks, अपनी डेली डाइट में करें शामिल

सेहत: शरीर के साथ-साथ फेफड़ों की देखभाल करना भी...

Punjabi नौजवान की विदेश में मौत, 3 सप्ताह पहले बेटी का हुआ जन्म

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास संघीय राजमार्ग...

CBSE Schools के ड्रेस कोड, यूनिफॉर्म और भवनों के लिए विशिष्ट रंग योजना जल्द की जाएगी निर्धारित

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग...

Jalandhar News: अवैध कब्जाधारी रेहड़ी चालकों और दुकानदारों के खिलाफ नगर कौंसिल ने की कार्रवाई

जालंधर, ENS: फिल्लौर नगर परिषद (कौंसिल) ने शहर में अवैध अतिक्रमणकारियों और रेहड़ी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। दरअसल,...

फेफड़ों को Detox करेंगी ये घरेलू Drinks, अपनी डेली डाइट में करें शामिल

सेहत: शरीर के साथ-साथ फेफड़ों की देखभाल करना भी जरुरी होता है। अब के समय में धूल, धुआं, प्रदूषण...

Punjabi नौजवान की विदेश में मौत, 3 सप्ताह पहले बेटी का हुआ जन्म

मेलबर्नः ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा के पास संघीय राजमार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जिसमें 30 वर्षीय भारतीय...

Punjab News: कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मिले सासंद औजला, विधानसभा चुनावों को लेकर की चर्चा

अमृतसरः जिले के सांसद गुरजित सिंह औजला ने आज राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट से मुलाकात की।...