Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: 2 पक्षों में चली गोलियां, पुलिस पर भी हुई फायरिंग,...

Punjab News: 2 पक्षों में चली गोलियां, पुलिस पर भी हुई फायरिंग, एक घायल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः वेरका इलाके में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब देर रात 2 पक्षों के बीच तीखी झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलीबारी तक हो गई। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हालात उस वक्त और गंभीर हो गए जब हमलावरों ने पुलिस पर भी फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस की कार्रवाई में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जबकि 3 दोषियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पूरे मामले के बारे में जानकारी साझा की है।

वेरका इलाके में पटना-अमृतसर रोड पर देर रात दो समूहों के बीच हुई झड़प ने तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी। जानकारी के अनुसार रात को ही पुलिस कंट्रोल रूम को 112 पर कॉल मिली कि इलाके में दो पक्षों के बीच लड़ाई हो रही है और गोलीबारी भी हो रही है। सूचना मिलने ही वेरका थाना की पुलिस टीम, एसएचओ बलजींदर सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए थे। जब पुलिस टीम उनके संभावित ठिकाने पर पहुंची तो वहां मौजूद व्यक्तियों ने पुलिस को देखते ही फिर से फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले चेतावनी दी, पर जब हमलावरों ने फायरिंग जारी रखी तो प्रतिक्रिया में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इस दौरान एक आरोपी दोनों टांगों में गोली लगीं, जिसे घायल हालत में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मौके से कुल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कृष्णा, रणजीत सिंह और गौतम माहिरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इनमें से कुछ के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी कृष्णा मौके से फरार हो गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मौके से एक .32 बोर पिस्टल भी बरामद किया गया है और अन्य हथियारों की तलाश जारी है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस ने समय से कार्रवाई कर बड़ी जान-माल का नुकसान टाल दिया है। उन्होंने पुलिस टीम की तुरंत कार्रवाई की सराहना की और कहा कि बाकी आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इलाके में पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -