Encounter India
HomePunjabPhagwaraPunjab News: खाने-पीने के बहाने ले जाकर 3 युवकों ने पाइपों से...

Punjab News: खाने-पीने के बहाने ले जाकर 3 युवकों ने पाइपों से की मारपीट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपड़े उतारकर वीडियो बनाने का आरोप

फगवाड़ाः मोहल्ला गोबिंदपुरा निवासी एक युवक ने तीन युवकों पर उसे खाने-पीने के बहाने गांव मौली स्थित एक कमरे में ले जाकर बुरी तरह पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल युवक का फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित जय राम ने बताया कि वह विशाल मेगा मार्ट के बाहर अपने भाई के साथ खड़ा था। इसी दौरान तीन युवक वहां आए, जिनमें से एक युवक उसका जानकार था। आरोप है कि तीनों उसे कुछ खाने-पीने के बहाने अपने साथ ले गए।

इसके बाद वे उसे मौली स्थित एक मकान में ले गए, जहां प्लास्टिक की पाइपों से उसकी बुरी तरह पिटाई की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवकों ने उसके कपड़े उतारकर वीडियो भी बनाई और उसके माथे पर पिस्तौल रखकर 10 हजार रुपये देने या चिट्टा लाकर देने की मांग की। इस दौरान उसके साथ काफी मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि मामले की सूचना फगवाड़ा पुलिस को दे दी गई है। वहीं, घायल युवक के भाई ने भी पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर इंसाफ दिलाने की मांग की है।

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -