मोहली: थार की स्टंटबाजी के दौरान एक युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घायल एडवोकेट अंकुश महाजन वासी दशमेश एंक्लेव अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।
इस घटना के बाद दोस्त उसे अधमरी हालत में गली में फेंकने ही वाले थे। तभी कुत्तों ने भौंकना शुरू कर दिया। इस दौरान लोग इकट्ठे होने शुरू हो गए। जिसे देख वह घबरा कर घायल को अस्पताल में भर्ती करवाने का हवाला देकर वहा से निकल गए। लेकिन घायल को भर्ती नहीं करवाया। वहीं घायल के परिजनों ने दोस्तों पर अंकुश को जानबूझकर घायल करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही डॉक्टरों ने ब्रेन हैमरेज और मल्टीपल फ्रैक्चर की जानकारी दी है।
सन्नी एंक्लेव के इंचार्ज हरदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि घायल रात करीब डेढ़ बजे दोस्तों के साथ थार पर फोटोशूट और स्टंट कर रहा था। अंकुश बोनट पर बैठा था और संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
