नई दिल्ली: लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने एक बड़ी खौफनाक खबर सामने आ रही है। शहर के भीड़-भाड़ वाले अलीगंज इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। आग की लपेंट इतनी भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है। बिल्डिंग में एक कोचिंग सेंटर भी है जहां मौजूद कुछ छात्रों ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई है। अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड़ से आग पर काबू पा लिया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगाना बताया जा रहा है।
डिप्टी सीएम का आया बयान
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में टोटल 14 बच्चों की मौत हुई है और 4 बच्चे घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। पीड़ित परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है। उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कोई भी बच नहीं पाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख
यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ जी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि -‘मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में हूं लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है। अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है। उसकी चपेट में कुछ बच्चे भी आए हैं इसलिए मुझे तत्काल वापिस जाना पड़ रहा है और जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं’।
कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण लगी आग
जानकारी के अनुसार, अलीगंज के पुरनिया इलाके में उषा मेहता रोड पर बहुमंजिला इमारत में चल रहे प्राइवेट में चल रहे प्राइवेट कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग की लपटों और काले धुएं के गुबार ने पूरी इमारत को अपनी आगोश में ले लिया है। इससे कोचिंग सेंटर के अंदर और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई है। आग की इस घटना से जुड़े जो वीडियो सामने आए हैं। उनमें कुछ छात्र ऊपरी मंजिल से कूदते हुए भी दिख रहे हैं।
यह दर्दनाक हादसा अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित बी-2 ब्लॉक का है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड़ की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है। बिल्डिंग के अंदर से तीन शव निकाले जा चुके हैं। वहीं 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
चश्मदीदों का कहना है कि जिस समय बिल्डिंग में आग लगी। उस समय कोचिंग सेंटर में क्लास चल रही थी। अचानक खिड़कियों से धुआं और आग की लपटें बाहर आने लगी। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई है। बिल्डिंग के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही है। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड़़ और पुलिस को घटना की खबर दी है।
