गुरदासपुरः सरकारी स्कूल भैणी मियांखां में पढ़ाने वाले टीचर ने आज सुबह स्कूल समय में सबराउ ब्रांच के भट्टियां पुल के पास अपनी कार खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। यह खबर मिलते ही बड़ी संख्या में इलाके के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। शिक्षक गुरप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी सल्लोपुर सरकारी प्राइमरी स्कूल भैणी मियां खां में पढ़ाता था। नहर में छलांग लगाने से पहले शिक्षक ने अपने एक अन्य साथी शिक्षक को फोन कर बताया कि वह तुम्हारे गांव की नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या करने लगा है।
इस मौके पर साथी शिक्षक गुरप्रताप सिंह सिमरन सिंह और गांव के सरपंच कौशल सिंह ने बताया कि गुरप्रीत सिंह ने आज टीचर गुर प्रताप सिंह को फोन किया कि वह तुम्हारे गांव भट्टियां के नहर के पास खड़ा है, पास में ही उसकी गाड़ी खड़ी है, जिसमें सारा सामान पड़ा है और वह एसआईआर से दुखी हो चुका है। इस मौके पर उसने गुर प्रताप सिंह से एसआईआर के बारे में बातचीत भी की।
गुर प्रताप सिंह के अनुसार गुरप्रीत सिंह ने अंत में कहा कि वह इस मसले से दुखी है और उससे यह काम जल्दी निपट भी नहीं रहा है और इस काम के बोझ से वह बहुत ज्यादा परेशान है और अब वह नहर में छलांग मारने लगा है। इसके अलावा पास के खेतों में काम करते एक किसान ने भी इस बात की पुष्टि की कि एक व्यक्ति को नहर किनारे कार खड़ी करने के बाद जाते देखा था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि यह व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है। गांव के युवकों और गोताखोरों द्वारा नहर में टीचर की तलाश की जा रही हैं।

