AdvertisementPunjab Government
ChandigarhPunjab News: बहबल कलां केस में तीसरी बार पेश होंगे Sukhbir Badal,...

Punjab News: बहबल कलां केस में तीसरी बार पेश होंगे Sukhbir Badal, SIT को मिले अहम सबूत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः बहबल कलां गोलीकांड मामले में SIT आज शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ करेगी। उन्हें सुबह 11 बजे चंडीगढ़ स्थित SIT मुख्यालय बुलाया गया है। 3 महीने में दूसरी बार बादल से पूछताछ होगी। इससे पहले भी वह SIT के सामने पेश हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार आज सुखबीर बादल से बेअदबी करवाने वालों के साथ पूछताछ हो सकती है। ऐसे में आज SIT के सामने आमना सामना हो सकता है। सूत्र बतातें है कि SIT के हाथ कुछ अहम सबूत लगे है, जिसमें सुखबीर बादल ने बेअदबी करने वालो के साथ समझौते की मीटिंग करवाई थी।

बताया जा रहा है कि यह मीटिंग मुख्यमंत्री आवास पर हुई थी और मीटिंग में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, गृहमंत्री सुखबीर बादल और बॉलीवुड के एक बड़े स्टार मौजूद थे। बहबल कलां वाली घटना के दिन घटना अंजाम देने वाले कुछ अहम सबूत SIT के हाथ लगे। सूत्रों के अनुसार सुखबीर बादल बहबल कलां घटना वाले दिन एक अनजान जगह जाकर छिपे थे। बहबल कलां घटना होने से पहले सुखबीर बादल एक घंटे के लिए चंडीगढ़ आए थे। आरोप है कि अकाली-भाजपा सरकार में बेअदबी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर सुखबीर बादल ने गोलियां चलवाई थी।

दरअसल, 14 अक्टूबर 2015 को फरीदकोट के बहबल कलां में गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे सिख श्रद्धालुओं पर पुलिस फायरिंग हुई थी। इसमें दो प्रदर्शनकारियों कृष्ण भगवान सिंह और गुरजीत सिंह की मौत हो गई थी। उस समय पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा की गठबंधन सरकार थी। प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे, जबकि सुखबीर सिंह बादल उपमुख्यमंत्री के साथ गृह विभाग संभाल रहे थे। ऐसे में आज सुखबीर सिंह बादल को चंडीगढ़ में पूछताछ के लिए बुलाया गया है। यह इस मामले में उन्हें जारी किया गया पांचवां समन बताया जा रहा है। मामले की जांच की प्रगति को लेकर अदालत में भी सुनवाई चल रही है। SIT की ओर से संभावित पूरक आरोप पत्र दाखिल किए जाने पर नजर है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

Haryana News: ऑटो और गाड़ी की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल- देखें वीडियो

पंचकूला: मोरनी टी-पॉइंट पर एक बड़ा सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जहां एक ऑटो और गाड़ी...

Haryana News: 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बना आकर्षण का केंद्र, देखें वीडियो

पंचकूलाः सेक्टर-5 स्थित शालीमार ग्राउंड में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार यहां 221...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में...