Encounter India
HomePunjabPatialaPunjab News: हथियारों के बल पर महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार,...

Punjab News: हथियारों के बल पर महिला की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः जिले में आए दिन लूटपाट और स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां दिन दहाड़े हथियारों के बल पर बुजुर्ग महिला की बालियां छीनकर बाइक सवार स्नेचर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना अनाज मंडी क्षेत्र के अंतर्गत फैक्ट्री एरिया की है। दरअसल, गुरुद्वारे में माथा टेककर रिश्तेदार के घर जा रही करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 3 बदमाशों ने निशाना बनाया। आरोपियों ने महिला के कानों की बालियां छीन लीं। इस घटना के दौरान एक अन्य महिला ने उनका बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसे तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।

घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित महिला की पहचान भागवंती के रूप में हुई है। उनके बेटे हरविंदर सिंह, जो फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव रूड़की के रहने वाले हैं, ने इस संबंध में थाना अनाज मंडी पुलिस को लिखित शिकायत दी है। दरअसल, भागवंती अपने परिवार के साथ गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने आई थीं। इसके बाद वह पैदल ही अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। रास्ते में फैक्टरी एरिया से गुजरते समय एक युवक उनके पास आया। उसने भागवंती के कानों की बालियां छीनने की कोशिश की।

बुजुर्ग महिला ने विरोध किया, तो मोटरसाइकिल पर सवार उसके दोनों साथी भी हरकत में आ गए। आरोपी महिला की बालियां छीनकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों की पहचान कर रही है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच कर रहे एएसआई मोहित शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों के आसपास भी अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

- Advertisement -
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -