नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र शुरु हो चुका है। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष की रणनीति को यदि देखें तो यह संसद का सत्र काफी हंगामेदार होगा। जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन भी चल रहा है। मानसून के स्त्र के लिए पहुंचे पीएम मोदी ने संसद भवन परिसर से मीडिया से बात करते हुए युवाओं को संदेश दिया है कि साथ ही बिना किसी का नाम लिए 56 साल के युवा पर तंज कसा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह सत्र काफी ऐतिहासिक होगा। इस सत्र में सरकार कई अहम बिल लाने वाली हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने विपक्षी दलों सो पॉजिटिव रवैया अपनाने और सदन की कार्यवाही को सुचारु रुप से चलाने की अपील की है।
मानसून सत्र भी प्रोएक्टिव रहे
पीएम मोदी ने कहा कि मानसून हो या और मानसून सत्र यदि दोनों ही प्रो एक्टिव होंगे तो बहुत ही प्रोडक्टिव होते हैं। जब दोनों प्रोडक्टिव होते हैं तो देश का कल्याण होता है जीव मात्र का कल्याण होता है ऐसे में हम यह प्रार्थना करते हैं कि मानसून भी प्रोएक्टिव रहे और मानसून सत्र भी प्रोडक्टिव रहे। मानसून सत्र से शुरु होने से पहले पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले एक महीने में देश ने अनेक सिद्धियां प्राप्त की हैं। देशवासी गर्व से भर जाएं इस तरह की सिद्धियों का सिलसिला चला है। चाहे फिर राष्ट्रीय हो या अंतरराष्ट्रीय हो और अब तो अंतरिक्ष भी हो एक तरह से यह भारत के लिए गर्व के पल रहे हैं।
Speaking at the start of the Monsoon Session of Parliament. May this session witness productive discussions that strengthen India’s development journey. https://t.co/v25Vg62apy
— Narendra Modi (@narendramodi) July 20, 2026
पिछले साल मानसून सत्र से ठीक पहले एक भारतीय नागरिक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर थे। दो दिन पहले भारत के युवाओं करे नेतृत्व वाले एक स्टार्टअप ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की जिसको अभी तक बहुत ही कम देश ही हासिल कर पाए हैं। पीएम ने कहा कि ये सिर्फ संयोग नहीं बल्कि एक संदेश है। यह एक बड़ा मजबूत संदेश है कि हमारे देश के युवाओं की क्षमता और उनकी आकांक्षा अंतरिक्ष जितनी ही आसीम है। उन्होंने भारतीयों में आत्मविश्वास जगाया है और दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है। ये संदेश देता है कि हमारे युवाओँ की क्षमताएं और महत्वकाक्षाएं अंतरिक्ष के जैसे असीम है। शोर-शराबे के जरुरत नहीं है। मेरा यह मानना है कि जहां तर्क तथ्य होते हैं वहां पर शोर-शराबे की कोई जरुरत नहीं होती है। तर्क और तथ्य होते हैं तो शांत रहकर भी अपने बात प्रभावी ढंग से रखी जा सकती है।
नौजवानों ने अंतरिक्ष में भरी नई उड़ान
पीएम ने युवाओं का जिक्र करते हुए सिसायी संदेश देते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की क्षमताएं और महत्वकाक्षाएं अंतरिक्ष की तरह ही असीम हैं लेकिन साथ ही बिना किसी का नाम लिए 56 साल के युवा की बात करके तंज कसते नजर आए। पीएम मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं ने अंतरिक्ष में नई उड़ान भरी है। उन्होंने कहा कि यह जो स्टार्टअप शुरु हुए हैं। उसमें जो नौजवान काम कर रहे थे। मुझे बताया गया है कि उनकी पूरी टीम की एवरेज सिर्फ 28 साल हैं। ऐसे नौजवानों ने यह क
