होशियापुरः गढ़शंकर में नंगल रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, एक साइकिल सवार नंगल रोड से शहर की ओर जा रहा था, तभी रेत से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे से उसे कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में उसकी मौक पर ही मौत हो गई।
मृतक साइकिल सवार की पहचान सगली राम के बेटे कश्मीरी लाल निवासी संतोख नगर, गढ़शंकर के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को ज़ब्त कर लिया है और मृतक के शव को सिविल अस्पताल भेज दिया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
