मोहालीः पंजाब की राजनीति में गरमाए 5 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत और सौदेबाजी के मामले में मोहाली के प्रॉपर्टी डीलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरनजीत सिंह हुंदल ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है। उन्होंने वीडियो में साफ किया है कि उनका पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर से कोई लेना-देना नहीं है और वे उनसे कभी नहीं मिले हैं।
हुंदल ने कहा, “मैं डॉ. गुरप्रीत कौर से कभी नहीं मिला हूं। हुंदल ने कहा कि उनकी कभी गुरप्रीत कौर के साथ फोन के जरिए भी कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने किसी भी तरह की रिश्वत देने, लेने या किसी कानूनी मामले को दबाने के लिए डील करने के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। हुंदल ने कहाकि पंजाब में अगर नेताओं ने सियासत करनी है तो वह जितनी मर्जी करें, लेकिन वह अपने स्तर को नीचे गिराकर किसी की बेटी या बहन के बारे में ऐसी बातें ना करें।
उन्होंने हुए कहाकि राजनीतिक दुश्मनी या विवादों में उनका नाम घसीटा जा रहा है। ऐसे में उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा उनका नाम इस केस में घसीटा गया तो वह ऐसा करने वालों के खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई करेंगे और जो भी स्पष्टीकरण देना पड़े वह देंगे। उन्होंने सभी राजनीति करने वाले नेताओं से कहा कि अगर किसी ने राजनीति करनी है तो वह सिस्टम में रहकर करें और उनके नाम का केस को लेकर दोबारा इस्तेमाल ना करें।