Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: पॉश इलाके में मेडिकल कारोबारी के घर पर चली गोलियां,...

Punjab News: पॉश इलाके में मेडिकल कारोबारी के घर पर चली गोलियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के पॉश इलाके किचलू नगर B-ब्लॉक में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक प्रसिद्ध मेडिकल होलसेलर के घर को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना उधम सिंह नगर मार्केट स्थित एंग्लो सायंस मेडिकल कॉर्पोरेशन के मालिक रमित कालरा के निवास पर हुई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज के अनुसार रात करीब 12:30 बजे बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक रमित कालरा के घर के बाहर पहुंचे। बाइक के पीछे बैठे युवक ने नीचे उतरकर घर को निशाना बनाया और कुल 4 राउंड फायर किए।

गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया, हालांकि रात का समय होने के कारण उस वक्त सड़क पर सैर कर रहे लोगों घर को भाग गए। वारदात का खुलासा तब हुआ जब आज सुबह परिवार के सदस्य घर के बरामदे में आए। वहां जमीन पर गोलियों के खोल पड़े देख उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने तुरंत सीसीटीवी फुटेज चेक की तो उसमें हमलावर साफ तौर पर फायरिंग करते नजर आए। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा चलाई गई 4 गोलियों में से 3 गोलियां सीधे घर की दीवारों और डाउंसिलिंग पर लगीं।

पीड़ित कारोबारी रमित कालरा ने बताया कि उन्हें या उनके परिवार को पहले कभी कोई फिरौती या जान से मारने की धमकी नहीं मिली है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि उनकी किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश भी नहीं थी ऐसे में अचानक हुए इस हमले ने पूरे परिवार को खौफ में डाल दिया है। घटना की सूचना मिलते ही किचलू नगर इलाके की पुलिस और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोल कब्जे में ले लिए हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -