HomeMohaliPunjab News: नौकर ने मालिक पर किया तेजधार हथियार से हमला, 3...

Punjab News: नौकर ने मालिक पर किया तेजधार हथियार से हमला, 3 लाख और 12 तोले गहने लेकर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिर पर किए 50 से ज्यादा वार

मोहालीः खरड़ स्थित शिवालिक सिटी सेक्टर 127 इलाके में सनसनी फैल गई, जब घरेलू नौकर अपनी मालकिन पर कई बार वार करके घर में रखे सामान लूटकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि जख्मी महिला शुभनम अन्सारी हैं जो वैदिक क्लिनिक चलाती हैं। आरोपी ने घर में आराम कर रही महिला के सिर पर वेलना से कई बार वार किए। वारदात के बाद आरोपी लाखों रुपये कैश, सोना और मोबाइल लेकर भाग गया। महिला के सिर पर करीब 65 टांके लगे हैं। पीड़िता के पति इमाम साबिर ने बताया कि कुछ दिन पहले ही बिहार निवासी हीरा लाल उर्फ हैरी को काम पर रखा गया था।

आरोपी घर की दूसरी मंज़िल में बने सर्वेंट रूम में रहता था। रोज़ाना की तरह इनाम साहिब सुबह 6 बजे जिम के लिए घर से निकले और पत्नी कमरे में सो रही थी। पति के घर से निकलते ही आरोपी दूसरी मंज़िल से नीचे आया, रसोई में रखा वेलना उठाया और मालिक के बेडरूम में चला गया, जहाँ सो रही मालकिन पर 50 से 60 वार करके घर में रखे 3 लाख रुपये नकद, 12 तोले सोना और चांदी के गहने तथा पत्नी के 2 मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -