Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: रिटायर्ड पोस्टमास्टर की चमकी किस्मत, निकला 6 करोड़ का ईनाम,...

Punjab News: रिटायर्ड पोस्टमास्टर की चमकी किस्मत, निकला 6 करोड़ का ईनाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोरियर के जरिए मगंवाता था लॉटरी, परिवार में जश्न का माहौल

लुधियानाः गांधी ब्रदर्स की घंटा घर स्थित लॉटरी एजेंसी से लॉटरी टिकट खरीदकर दिल्ली के रिटायर्ड पोस्टमास्टर रातों-रात करोड़पति बन गए। टिकट पर 6 करोड़ रुपए का इनाम निकला है। दिल्ली के पश्चिम विहार के रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओमप्रकाश ने बैसाखी बंपर जीता है। ओमप्रकाश पिछले 30 वर्षों से लाटरी खरीद रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने 1 अप्रैल को लाटरी गांधी ब्रदर्स की घंटा घर स्थित दुकान नंबर 55 से ये टिकट खरीदा था। 18 अप्रैल को बैसाखी बंपर का 6 करोड़ रुपए का उनका पहला इनाम निकल आया। पहला इनाम B-सीरीज 520720 नंबर है। इस लाटरी को ओमप्रकाश ने 500 रुपए में खरीदा था।

बेटे मनोज ने कहा कि पिता ओमप्रकाश को डाक घर से पेंशन मिलती है इस कारण उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। ये पैसा जो मिलेगा उसका सही इस्तेमाल करेंगे। इलाके में जो जरूरतमंद होंगे और अनाथ आश्रम में भी जरूर मदद करेंगे। ये पैसा हमारे लिए बहुत है। पूरे परिवार में आज खुशी की लहर है। रिटायर्ड पोस्टमास्टर ओम प्रकाश ने कहा कि लुधियाना में उनके रिश्तेदार रहते है। वह अक्सर लुधियाना आते रहते है। पिछले 30 साल से लॉटरी खरीद रहे है। कई बार कूरियर के जरिए रिश्तेदारों से लॉटरी मंगवाते थे। मैंने लाटरी वाली एप्लीकेशन चेक की तो मुझे पता चला कि मेरा बंपर लग गया है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था। मेरा बेटा मनोज प्राइवेट कंपनी में काम करता है।

पूरा परिवार चौंक गया जब बंपर का पता चला। हमने तुरंत गांधी ब्रदर्स को फोन किया लेकिन उस दिन उसने बात नहीं हो पाई। वह जश्न में व्यस्त थे। अगले दिन जब पता चला तो उन्होंने हमें लुधियाना बुलाया। हमारी लाटरी क्लेम करवाई। लाटरी क्लेम करने में हमारे सिर्फ कागजात लगे है और कोई पैसा फालतू नहीं लिया। ओम प्रकाश की आयु 80 साल है। परिवार में बेटा मनोज हैं। ओमप्रकाश ने बताया कि इससे पहले कभी कोई इनाम नहीं जीता। दिल्ली से लुधियाना अपने रिश्तेदारों के पास आते रहते थे। उनकी साली यहां रहती हैं। इनाम जीतने पर सबसे पहले उन्होंने बेटे मनोज को बताया कि ड्रा निकला है। उन्होंने कहा कि पैसा मिलने में अभी 10 से 15 दिन लगेंगे।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -