Himachal Govt
AmritsarPunjab News: राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह ने श्री दरबार साहिब में समाज...

Punjab News: राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह ने श्री दरबार साहिब में समाज के भलाई की प्रार्थना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू ने सम्मान प्रकट करने के लिए अमृतसर में श्री दरबार साहिब का दौरा किया। उन्होंने श्री हरमंदिर साहिब में श्रद्धापूर्वक नमन किया और सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की। उन्होंने देश की एकता और अखंडता, पंजाब की समृद्धि और प्रगति, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी प्रार्थना की।

मीडिया से बात करते सतनाम सिंह संधू ने कहा कि आज संक्रांत का पवित्र अवसर है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिन के साथ भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन पूरे देश में सेवा संकल्प के रूप में मनाया जा रहा है, और इसी भावना के साथ वे श्रद्धालुओं की सेवा करने और गुरुद्वारे में मत्था टेकने आए हैं।

सतनाम सिंह संधू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 साल की जन-सेवा यात्रा के विशेष महत्व का उल्लेख किया। उनके अनुसार 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के शासनकाल के 25 साल पूरे हो रहे हैं, जिसमें 13 साल मुख्यमंत्री के रूप में और 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में शामिल हैं।

केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव आया है और देश वैश्विक मंच पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है और लाखों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है।

सतनाम सिंह संधू ने कहा कि हाल के वर्षों में पंजाब को कई बड़े विकास प्रोजेक्ट मिले हैं, जिनमें नेशनल हाईवे, एम्स (AIIMS) जैसे मेडिकल संस्थान, हवाई अड्डे और कैंसर अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना जैसी योजनाओं से लाभ मिला है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

मुख्यमंत्री ने अंबाला में नेत्र जांच एवं एनीमिया जांच हेतू लगाए गए शिविर का किया शुभारम्भ

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग व शिक्षा विभाग के...

Jalandhar News: दिन दहाड़े 4 वर्षीय बच्चे के किडनैपिंग की Live फुटेज आई सामने 

जालंधर ENS: वेस्ट हलके के पुलिस चौकी लैदर कॉप्लेक्स के अधीन आते इलाके में 4 वर्षीय कुंज की किडनैपिंग...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव...

पेहोवा में संत बाबा ईशर सिंह जी के 51वें बरसी समागम में पहुंचे CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संत-महापुरुषों का जीवन समाज को सही दिशा देने वाला...