फगवाड़ा/राजेश कुमारः शहर के मोहल्ला टिब्बी में पति-पत्नी के बीच हुई हाथापाई के दौरान पत्नी की चाकू लगने के कारण मौत हो गई। वहीं इस घटना में पति भी घाल हो गया। मृतक की पहचान जसविंदर कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह हाल निवासी टिब्बी के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद सुखदेव सिंह ने बताया कि पति-पत्नी करीब 15 से 20 दिन पहले ही मोहल्ला टिब्बी में एक कमरा किराया पर लेकर रहने के लिए आए थे।
दोनों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में जहां पत्नी की मौत हो गई, वहीं घायल गुरप्रीत सिंह को इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। सिविल अस्पताल में गुरप्रीत की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर जालंधर रेफर कर दिया। मृतक जसविंदर कौर के बेटे तनवीर ने बताया के उसके पहले पिता की मौत हो चुकी है।
गुरप्रीत सिंह उसका दूसरा पिता है। झगड़े में गुरप्रीत ने पहले उसकी मां का गला काट दिया और बाद में अपने गले पर प्रहार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं डीएसपी पलविंदर सिंह ने बताया के पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक जसविंदर कौर के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।