गुरदासपुरः जिले के कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां की नायब तहसीलदार जसवीर कौर की वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, नायब तहसीलदार पर रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में पटवारी से रिश्वत लेते हुए देखे जाने पर पंजाब सरकार ने कार्रवाई की है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने अपना निलंबन आदेश जारी करते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है। निलंबन के दौरान, नायब तहसीलदार को केवल गुजारा भत्ता दिया जाएगा। निलंबन के दौरान उनका मुख्य कार्यालय डीसी फाजिल्का होगा।
डीएस फाजिल्का अपनी हाजिरी रिपोर्ट रोजाना भेजेंगे। माल विभाग ने डीसी गुरदासपुर को भी पत्र लिखकर कहा है कि इस मामले की जांच करें और जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई के लिए एसएसपी विजिलेंस को पत्र लिखा जाए। यह भी आदेश दिया गया कि पटवारी को भी तुरंत निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
