अमृतसर: श्रीनगर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के प्रति सख्ती दिखाई जा रही है। भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों का आज वापिस जाने का आखिरी दिन था। जिसके चलते बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक वापिस चले गए।
इस दौरान अटारी-वाघा सीमा पर एक अलग मामला देखने को मिला, जिसमें भारत की रहने वाली एक लड़की का विवाह कुछ साल पहले पाकिस्तान में हुआ था और उसके पास भारतीय नागरिकता थी।
इस शादी से महिला के तीन बच्चे हुए और बाद में उसका पति से झगड़ा हो गया। फिर वह पाकिस्तानी से तीनों बच्चों को लेकर भारत में रहने लगी। केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले पर बच्चों को पाकिस्तान वापस भेजना है। लेकिन महिला का पति से झगड़ा जारी है और वह फोन भी नहीं उठा रहा है।
पीड़ित महिला ने बीएसएफ के अधिकारियों के सामने रो-रोकर गुहार लगाई कि उसके बच्चों को वापस न जाने दिया जाए। बच्चों के पास पाकिस्तान की नागरिकता होने के कारण बच्चों को पाकिस्तान भेजा जा रहा है।
पीड़ित महिला ने कहा कि उसे समझ नहीं आ रही कि बच्चे पाकिस्तान में किसके पास रहेंगे। वहीं उसका पति फोन नहीं उठा रहा है। महिला के पास भारत की नागरिकता है। जिस कारण बीएसएफ द्वारा महिला को पाकिस्तान जाने नहीं दिया जा रहा है।