गुरदासपुरः सुखजिंदर रंधावा ने कहा था कि उनके चुनाव क्षेत्र में गैंगस्टर खुलेआम कॉल करते हैं और डीजीपी, एसएसपी, और डीएसपी से कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने इसमें शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की मांग की। जब डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप रंधावा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जांच सिर्फ पुलिस अधिकारियों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि सभी राजनेताओं की भी होनी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि किसके गैंगस्टर से संबंध हैं।
उन्होंने कहा कि वह भी पूरे मामले की गहन जांच की मांग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुखजिंदर रंधावा ने खुद अतीत में गैंगस्टरों का समर्थन किया है। रंधावा ने कहा कि वह किसी भी कीमत पर गैंगस्टरों को बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपने चुनाव क्षेत्र में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।