Himachal Govt
Internationalभारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

भारतीय मूल की महिला को गोलियों से भूना, खुद भी की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटनः अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां सैक्रामेंटो शहर में एक भारतीय मूल की 38 वर्षीय महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पिछले एक साल से महिला को परेशान कर रहा था और उसके खिलाफ रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर भी लिया जा चुका था।

शालीनी ठाकुर (38) महिला मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सैक्रामेंटो के आर्डन-आर्केड इलाके में एक रेस्तरां के बाहर थी। तभी 22 साल का एक युवक जिसकी पहचान रोहित के रूप में हुई है, वहां पहुंचा और उसने शालीनी पर गोलियां चला दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जान बचाने के लिए शालीनी ने भागने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने भीड़ के सामने ही उनका पीछा किया और कई गोलियां मार दीं। जब वह जमीन पर गिर गईं, तो आरोपी ने पास जाकर उनके सिर में एक और गोली मार दी।

मौके पर पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने शालीनी को मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी रोहित अपनी कार से फरार हो गया। पुलिस और शेरिफ विभाग ने उसकी तलाश शुरू की और हाईवे 50 पर उसकी गाड़ी को घेर लिया।

पुलिस के साथ जब उसका आमना-सामना हुआ, तो उसने हाईवे पर ही अपनी गाड़ी रोक दी। कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोल ने हाईवे की सभी ईस्टबाउंड लेन बंद कर दी। पुलिस ने बख्तरबंद गाड़ी से उसे घेरा, खिड़की तोड़ी और ड्रोन की मदद से अंदर जांच की। जिसके बाद आरोपी कार की ड्राइवर सीट पर मृत पाया गया। पुलिस के अनुसार उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी और पुलिस ने जवाबी फायरिंग नहीं की थी।

मामले में शालीनी की मां सुदेश कुमारी ने बताया कि आरोपी रोहित पिछले करीब एक साल से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था और उन्हें प्रताड़ित कर रहा था। रोहित उससे शादी करना चाहता था, लेकिन उम्र के फासले और अन्य कारणों की वजह से शालीनी ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

मां ने रोते बताया कि शालीनी उससे बेहद डरती थीं। घटना से ठीक एक घंटा पहले मां और बेटी की फोन पर बात हुई थी। शालीनी ने कहा था कि वह 15 मिनट में वापस कॉल करेंगी, लेकिन वह कॉल कभी नहीं आई। इसके बाद मां ने कई कॉल्स और व्हाट्सएप मैसेज भेजे, लेकिन जवाब नहीं आया।

शालीनी और रोहित की पहचान कथित तौर पर शालीनी के काम की जगह पर डोरडैश पिकअप के जरिए हुई थी। आरोपी ने शालीनी की गाड़ी के नीचे एप्पल एयरटैग छिपा दिया था ताकि वह उनकी हर गतिविधि पर नजर रख सके। वह घंटों शालीनी के घर के बाहर इंतजार करता था, उनकी कार के टायर की हवा निकाल देता था और उन पर दबाव बनाता था कि वे उससे शादी कर लें। एक बार तो आरोपी ने उनकी फ्लैट की चाबी की डुप्लीकेट कॉपी बनवा ली थी और शालीनी के सोते वक्त उनके घर में घुस गया था।

गौरतलब है कि इन हरकतों से परेशान होकर शालीनी ने अदालत से रेस्ट्रेनिंग ऑर्डर ले लिया था, जिसे 19 मई को आरोपी को थमाया भी गया था। जिसके बावजूद आरोपी बाज नहीं आया। उसने जुलाई के अंत में आदेश का उल्लंघन करते शालीनी के घर के बाहर किराने का सामान लाकर रख दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 14 क्विंटल संदिग्ध घी और दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लांवाला कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आ...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली, देखें वीडियो

बरनालाः गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के...

Jalandhar News: Royal Overseas Consultants के दफ्तर में हंगामा, देखें वीडियो

वीजा के नाम पर पासपोर्ट रोकने का आरोप, पहुंची...

Punjab News: रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली अंधाधुंध गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः गांव भग्गुपुर छन्ना में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद तब हिंसक हो गया जब दो गुटों के...

Punjab News: 14 क्विंटल संदिग्ध घी और दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लांवाला कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फिरोजपुर फूड सेफ्टी विभाग ने गणेश डेयरी...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली, देखें वीडियो

बरनालाः गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात हमलावरों ने...

Jalandhar News: अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, माता वैष्णो देवी से लौट रहे 2 युवकों की मौत, देखें वीडियो

एक युवक घायल, लोगों से मांगी मदद, हाईवे जाम जालंधरः जालंधर-भोगपुर सड़क हादसे में यूपी के सहारनपुर के रहने वाले...