Himachal Govt
LudhianaPunjab News: बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां का पीछा कर...

Punjab News: बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही मां का पीछा कर रहे थे संदिग्ध; 2 को पकड़ा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः हैबोवाल थाना इलाके में एक महिला की बहादुरी और सूझबूझ से किडनैपिंग की साजिश नाकाम हो गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले कुछ समय से अज्ञात लोग उनका और उनकी मां का पीछा कर रहे थे। ये लोग उस समय रेकी करते थे जब मां अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जाती थी और इस दौरान उनकी तस्वीरें भी खींची जा रही थी।

पुलिस को दी शिकायत में बच्ची की मां अनुप्रिया ने बताया कि पिछले कुछ समय से जब वह और उसकी मां बच्ची हेजल को स्कूल छोड़ने जाती थी तो कुछ अज्ञात लोग उन पर नजर रखते थे और उनकी फोटो खींचते थे। 12 सितंबर, 2026 को 3-4 संदिग्ध लोग उनके घर के पास आए। इनमें से सफेद रंग की एक्टिवा (PB10JR-5582) पर सवार दो युवक उनके घर के बाहर रुक गए।

अनुप्रिया की मां (बच्ची की नानी) ने जब बाहर आकर उन्हें रोका और पूछताछ की तो वे घबराकर वहां से भागने लगे। इस पर बहादुरी दिखाते उन्होंने आरोपियों की एक्टिवा की चाबी निकाल ली और शोर मचा दिया। शोर सुनकर अनुप्रिया भी बाहर आ गई और मोहल्ला निवासियों की मदद से दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान ओंकार सिंह निवासी हरकृष्ण नगर शिमलापुरी और तेजपाल सिंह निवासी न्यू शिमलापुरी के रूप में हुई है। जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपियों ने बताया कि उन्हें बच्ची को किडनैप करने के लिए अनुप्रिया के पति अमनदीप शर्मा और ससुर हेमराज शर्मा ने ही भेजा था।

थाना हैबोवाल पुलिस ने अनुप्रिया की शिकायत के आधार पर 5 नामजद आरोपियों ओंकार सिंह, तेजपाल सिंह, पति अमनदीप शर्मा, अवतार कौर, ससुर हेमराज शर्मा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि मौके से पकड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में इस्तेमाल की एक्टिवा भी बरामद कर ली है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Brics Summit 2026: यूएई- भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स सम्मेलन...

Punjab News: 14 क्विंटल संदिग्ध घी और दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लांवाला कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आ...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली, देखें वीडियो

बरनालाः गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के...

Brics Summit 2026: यूएई- भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में बीते दिन पीएम नरेंद्र...

Punjab News: रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली अंधाधुंध गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः गांव भग्गुपुर छन्ना में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद तब हिंसक हो गया जब दो गुटों के...

Punjab News: 14 क्विंटल संदिग्ध घी और दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लांवाला कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फिरोजपुर फूड सेफ्टी विभाग ने गणेश डेयरी...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली, देखें वीडियो

बरनालाः गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात हमलावरों ने...