Himachal Govt
NationalHormuz के पास Iran के कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत,...

Hormuz के पास Iran के कमर्शियल जहाज पर हमला, एक की मौत, 3 घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

तेहरानः पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष के बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिणी ईरान के तट के पास एक ईरानी कमर्शियल जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ईरानी सरकारी मीडिया ने केश्म काउंटी के गवर्नर के हवाले से इस घटना की पुष्टि की है।

बता दें कि रविवार तड़के दक्षिणी ईरान के पास फारस की खाड़ी में स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण केश्म द्वीप के पास यह हमला हुआ। ईरानी कमर्शियल जहाज को अचानक निशाना बनाया गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले और हादसे की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई है, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

ओमान के तट के पास 10 सितंबर को दो जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटना सामने आई थी। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक एक जहाज के कप्तान ने करीब 6 समुद्री मील की दूरी से चार प्रोजेक्टाइल को दो जहाजों से टकराते देखा। इनमें से एक जहाज में आग लग गई। समुद्री सुरक्षा कंपनी वैनगार्ड टेक ने बताया कि इनमें से एक जहाज पनामा के झंडे वाला ‘रोमांस’ क्रूड टैंकर था करीब 50 हजार डेडवेट टन क्षमता वाला यह जहाज 2009 में बनाया गया था और इसका स्वामित्व और प्रबंधन संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से होता है।

वैनगार्ड के मुताबिक पहले जहाज पर दो प्रोजेक्टाइल गिरे, जिससे उसमें आग लग गई। इसके बाद दूसरे जहाज को भी दो प्रोजेक्टाइल से निशाना बनाया गया. फिलहाल जहाजों को हुए नुकसान और चालक दल के सदस्यों की स्थिति की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है. यह घटना ओमान के खासाब से करीब 4 समुद्री मील पश्चिम में हुई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Brics Summit 2026: यूएई- भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स सम्मेलन...

Punjab News: 14 क्विंटल संदिग्ध घी और दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लांवाला कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आ...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली, देखें वीडियो

बरनालाः गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के...

Brics Summit 2026: यूएई- भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में बीते दिन पीएम नरेंद्र...

Punjab News: रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली अंधाधुंध गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः गांव भग्गुपुर छन्ना में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद तब हिंसक हो गया जब दो गुटों के...

Punjab News: 14 क्विंटल संदिग्ध घी और दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लांवाला कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फिरोजपुर फूड सेफ्टी विभाग ने गणेश डेयरी...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली, देखें वीडियो

बरनालाः गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अज्ञात हमलावरों ने...