Himachal Govt
EntertainmentBigg Boss 20 फेम Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए Arijit Singh,...

Bigg Boss 20 फेम Qazi Touqeer के सपोर्ट में आए Arijit Singh, सलमान खान ने भी की तारीफ

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: ‘बिग बॉस 20’ एक बार फिर सुर्खियों में बन गया है। नया सीजन फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है। सीजन में ऐसे कई कंटेंस्टेंट्स है जो फैंस का दिल जीत रहे हैं परंतु काजी तौकीर एक ऐसा नाम है जिसको फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। काजी काफी लंबे समय के बाद टीवी पर नजर आए हैं परंतु मनोरंजन की दुनिया से उनका रिश्ता काफी पुराना है। साल 2005 में काजी ने सिंगिंग रिएलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ जीता था। इसके बाद उन्हें रातों-रात एक अलग ही पहचान मिल गई थी।

‘फेम गुरुकुल’ से मिली काजी तौकीर को पहचान

काजी तौकीर ने फेम गुरुकुल में रुपरेखा बनर्जी के साथ नजर आए थे। शो में दोनों की सिंगिंग फैंस ने काफी पसंद भी की थी। अंत में काजी ने वोटिंग में इतिहास रचने के बाद फेम गुरुकुल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। शो में अरिजीत सिंह भी बतौर कंटेंस्टेंट दिखे थे हालांकि उस शो में अरिजीत 6वें नंबर पर थे। उन्होंने शो भले ही नहीं जीता परंतु आज उनकी आवाज लोगों के दिलों में राज करती है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Qazi Touqeer (@qazitouqeer_official)

दोनों इस शो में काफी अच्छे दोस्त बने थे। दोनों ने एक साथ ही करियर शुरु किया था। इसके बाद समय के साथ दोनों का रिश्ता और भी मजबूत हो गया। वहीं काजी भी अरिजीत को सिर्फ दोस्त ही नहीं बल्कि अपने भाई के तौर पर मानते हैं यही कारण है कि आज भी दोनों में काफी अच्छा बॉन्ड देखने को मिल रहा है वहीं अरिजीत ने कहा भी है कि वो काजी को सपोर्ट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर अरिजीत ने दी शुभकामनाएं

काजी तौकीर के बिग बॉस 20 में जाने के बाद अरिजीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने काजी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने काजी को अपना रॉकस्टार बताते हुए कहा था कि – वो पहली बार बिग बॉस देख रहे हैं। इसका कारण उनका दोस्त काजी है। अरिजीत का यह अंदाज फैंस को काफी पंसद भी आय़ा है। वहीं अरिजीत के सपोर्ट से यह साफ पता चलता है कि दोनों में कितनी गहरी दोस्ती है। काजी ने संगीत के जरिए अपना नाम बनाया है। उन्होंने फिल्म फैंटम में अफगान जलेबी में अपनी आवाज दी है।

सलमान खान ने की काजी के सिग्नेचर स्टेप की तारीफ

वहीं बिग बॉस में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। बिग बॉस 20 के बीते दिन वीकेंड के वॉर में भी सलमान खान ने खुद काजी की काफी तारीफ की थी। काजी के सिग्नेचर स्टेप I Am A Rockstar Baby पर भी दबंग खान ने उन्हें एक बार डांस करने के लिए कहा था। इसके अलावा घर वाले भी काजी के इस स्टेप पर उनका साथ देते दिखे थे।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Brics Summit 2026: यूएई- भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स सम्मेलन...

Punjab News: 14 क्विंटल संदिग्ध घी और दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लांवाला कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आ...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग, 7-8 राउंड गोलियां चली, देखें वीडियो

बरनालाः गांव फरवाही में पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के...

Punjab News: गाड़ियों में आए हमलावरों ने पूर्व सरपंच के भाई के घर पर की 6-7 राउंड फायरिंग, देखें CCTV

गुरदासपुरः नवां पिंड सरदारां दा गांव में देर रात फायरिंग की घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के...

Brics Summit 2026: यूएई- भारत के बीच इन मुद्दों पर हुई चर्चा, PM Modi ने शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इन दिनों ब्रिक्स सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में बीते दिन पीएम नरेंद्र...

Punjab News: रास्ते के विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चली अंधाधुंध गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः गांव भग्गुपुर छन्ना में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद तब हिंसक हो गया जब दो गुटों के...

Punjab News: 14 क्विंटल संदिग्ध घी और दूध का उत्पादन बढ़ाने वाले इंजेक्शन बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः मल्लांवाला कस्बे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां फिरोजपुर फूड सेफ्टी विभाग ने गणेश डेयरी...