Girl in a jacket
HomePunjabFirozpurPunjab News: बार्डर इलाके से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: बार्डर इलाके से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः पाकिस्तान लगातार भारत में अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। ताजा मामला फिरोजपुर के गांव लंगेआना से सामने आया है, जहां BSF और पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि का पता चला है। BSF ने पुलिस के साथ मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस और BSF को तब बड़ी सफलता हाथ लगी जब टीम ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत भेजी गई 508 ग्राम हेरोइन बरामद की।

जानकारी देते सदर थाना प्रमुख गुरविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें BSF BOP चौकी पिचरी के असिस्टेंट कंपनी कमांडर अभिषेक आनंद से सूचना मिली थी कि BOP चौकी पिचरी गांव झंगियां के पास ड्रोन गतिविधि का पता चला है। BSF BOP चौकी पिचरी के कर्मचारियों और ADS के कर्मचारियों द्वारा गांव लंगेआना के खेतों में तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस-BSF टीम ने 508 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में लेकर सदर थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -