Girl in a jacket
HomePunjabJalandharJalandhar News: राज्यसभा सांसदों के खिलाफ आप का प्रदर्शन, भज्जी के घर...

Jalandhar News: राज्यसभा सांसदों के खिलाफ आप का प्रदर्शन, भज्जी के घर की दीवार पर गद्दार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: आप पार्टी से बीते दिन 7 सांसद बागी हो गए। आप पार्टी के हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक सहित 7 राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ दी। इस दौरान 3 सांसद बीते को छोड़कर भाजपा को ज्वाइन कर गए। इसी के चलते शनिवार दोपहर पार्टी के आप पार्टी के अलग-अलग कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यसभा सांसद के घरों के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी व राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के घर की दीवार के बाहर गद्दार शब्द लिख दिया गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है।

जिसमें देखा जा सकता है कि घर की दीवार और गेट पर गद्दार लिखा हुआ है। बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने का मामला अब मामला राष्ट्रपति भवन तक पहुंचने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। माना जा रहा है कि वह हाल ही में भाजपा में शामिल हुए 7 राज्यसभा सदस्यों के मुद्दे को लेकर अपना पक्ष रखेंगे और इस पूरे घटनाक्रम पर संवैधानिक हस्तक्षेप की मांग करेंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री राष्ट्रपति से यह अनुरोध कर सकते हैं कि संबंधित राज्यसभा सदस्यों को बुलाकर उनका पक्ष सुना जाए और उसके बाद नियमों के तहत उचित फैसला लिया जाए। इसके साथ ही दलबदल कानून के तहत इन सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठाई जा सकती है।सरकार का मानना है कि यह मामला लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक नैतिकता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इस पर स्पष्ट निर्णय जरूरी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -