पीड़ित ने लगाया आरोप- ड्राइवर नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था, कई लोग घायल हुए
अमृतसरः जिले के बटाला रोड पर एक तेज़ रफ़्तार XUV कार ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिसके मौके से गुजर रहे वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के दौरान कार ने एक ई-रिक्शा को भी टक्कर मारी, जिसमें सवार लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जबकि हादसे के कारण कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह शाम करीब 6 बजे अपने परिवार के साथ जंडियाला की ओर जा रहे थे। वह सामान्य गति से गाड़ी चला रहे थे तभी पीछे से एक सफ़ेद XUV बहुत तेज़ गति से आई कार ने सबसे पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, जिसमें दो महिलाएं और एक बच्चा सवार थे। इसके बाद कार ने अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी और अंत में पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी कहा कि कार ड्राइवर नशे की हालत में था और बाहर निकलने के बाद लोगों के साथ बदसलूकी कर रहा था। उन्होंने कहा कि उनके पास इस संबंध में एक वीडियो भी है। पीड़ित ने बताया कि उनकी कार को भी भारी नुकसान पहुंचा है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की माँग की है।
घटना मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि कार पर सरकारी प्लेट होने या ड्राइवर के नशे में होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी तथ्यों की जाँच करेगी और उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।

