Girl in a jacket
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: एक्शन मोड में आया सेहत विभाग, फड़ी व रेहड़ी वालों...

Punjab News: एक्शन मोड में आया सेहत विभाग, फड़ी व रेहड़ी वालों को दी सख्त चेतावनी, करवाया सामान नष्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिला वासियों को साफ-सुथरी खाने योग्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए सेहत विभाग की ओर से मिशन तंदुरुस्त सेहत अभियान के तहत रेड की गई। इस अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया और उनकी फूड सेफ्टी टीम ने शहर की फूड स्ट्रीट की अचानक जांच की। इस दौरान कई खराब खाने योग्य वस्तुएं नष्ट करवाईं गईं। वहीं सेहत विभाग की टीम ने कई फूड विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया और आगे कभी ऐसा घटिया खाना न बेचने के निर्देश दिए गए।

मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार ने बताया कि जिले के लोगों को साफ-सुथरे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि फूड स्ट्रीट में खाना बनाने में तेल, सॉस व कई अन्य घटिया खाद्य पदार्थ उपयोग किए जा रहे हैं जो लोगों की सेहत को क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसे में उनकी टीम द्वारा शहर की अलग-अलग जगहों पर रेड की गई।

इस दौरान टीम द्वारा फूड विक्रेताओं के पास मौजूद काफी घटिया सामान को नष्ट करवाया गया। वहीं जिन विक्रेताओं के पास फूड रजिस्ट्रेशन नहीं था, उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया और अगले सप्ताह उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी ठेलियां, व रेहड़ियां सील कर दी जाएंगी। इसी के साथ विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वह सामान बेचने के दौरान मुंह पर मास्क, सिर पर टोपी और हाथों में दस्ताने पहनकर रखें। इसी के साथ ही सभी खाना बनाने वालों के नाखून भी चेक किए गए।

इस मौके पर उन्होंने लोगों से भी अपील की कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय अच्छी तरह देख कर ही खरीदें, क्योंकि आजकल फास्ट फूड का जमाना है और इसका कम से कम ही उपयोग करें ताकि किसी तरह से स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। यदि किसी दुकानदार के खिलाफ कोई शिकायत हो तो वह सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जनता की सेवा में हर समय मौजूद हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -