बठिंडाः जिले के जिदा गांव में एक कारखाने में बने क्वार्टर के एक कमरे में एक नाबालिग लड़की ने छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की की पहचान अमनदीप कौर पुत्री गुरमीत सिंह निवासी बिलासपुर मोगा के रूप में हुई है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने मृतक लड़की के शव को बठिंडा के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक लड़की की मां बलजीत कौर पिछले 3-4 सालों से बिहार निवासी संजय के साथ उक्त कारखाने में रह रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जा रही है। अभी आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस द्वारा पुलिस के बयान दर्ज किए जा रहे है।
