Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: कैबिनेट बैठक में Food Grain Policy को हरी झंडी, देखें...

Punjab News: कैबिनेट बैठक में Food Grain Policy को हरी झंडी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अस्पतालों में स्टाफ की कमी होगी दूर, 251 पदों को दी मंजूरी

चंडीगढ़ः पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में भगवंत मान सरकार ने कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में 251 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी गई। कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि बैठक में पीपीएससी ग्रुप-1 रेगुलेशन में संशोधन को मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा बैठक में नई भर्तियां निकालने पर भी चर्चा हुई। बैठक में पंजाब फूड ग्रेन ट्रांसपोर्ट पालिसी को हरी झंडी दे दी गई।

इनमें चमकौर साहिब के उपमंडलीय अस्पताल के लिए 33, मालेरकोटला के स्वास्थ्य विभाग के लिए 19, चिकित्सा व दंत चिकित्सा अधिकारियों के 80 तथा उपमंडलीय अस्पतालों और नए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 119 पद शामिल हैं। इसके साथ ही पंजाब लोक सेवा आयोग में ग्रुप-ए के नियमों में संशोधन और नए पदों के सृजन को भी मंजूरी दी गई। हरपाल चीमा ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान अब तक युवाओं को 71 हजार सरकारी नौकरियां दी हैं। वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बताया कि नए पदों के सृजन का उद्देश्य सरकारी संस्थानों में कर्मचारियों की कमी दूर करना और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

चमकौर साहिब के उपमंडलीय अस्पताल में 33 पद सृजित किए गए हैं। सरकार के अनुसार इससे अस्पताल में चिकित्सकीय स्टाफ की कमी दूर होगी और क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। मालेरकोटला में स्वास्थ्य विभाग के लिए 19 नए पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सहायक सिविल सर्जन और जिला परिवार कल्याण अधिकारी सहित अन्य पद शामिल हैं। नया जिला बनने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन को मजबूत करने के लिए इन पदों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने के लिए चिकित्सा अधिकारियों और दंत चिकित्सा अधिकारियों के 80 पदों को मंजूरी दी गई। वहीं, उपमंडलीय अस्पतालों और नए मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 119 पद सृजित किए गए हैं। इससे स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक स्टाफ उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। कैबिनेट ने खाद्यान्न से जुड़ी नीतियों को भी मंजूरी दी। इनमें पंजाब कस्टम मिलिंग नीति, खरीद विपणन सीजन-2026, पंजाब खाद्यान्न ढुलाई नीति-2027 और पंजाब खाद्यान्न श्रम एवं कार्टेज नीति-2027 शामिल हैं। सरकार के अनुसार इन नीतियों से खरीद, ढुलाई और श्रम व्यवस्था को सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

राजकीय महाविद्यालय ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय, ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS)...

अधिकारियों पर भड़की Kangana Ranaut, लगाई फटकार, देखें वीडियो

मंडी: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट की सांसद...

सदाशिव मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव

नंदबाबा बने प्रवीण शर्मा, वासुदेव के रूप में नजर...

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां : रणधीर शर्मा

ऊना,सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर...

राजकीय महाविद्यालय ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय, ऊना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया...

अधिकारियों पर भड़की Kangana Ranaut, लगाई फटकार, देखें वीडियो

मंडी: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा क्षेत्र की मंडी...

सदाशिव मंदिर में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव

नंदबाबा बने प्रवीण शर्मा, वासुदेव के रूप में नजर आए राजेश गौतम; रात 12 बजे निकली बाल कृष्ण की...

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस की मुबारकबाद

चंडीगढ़: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज देश भर के शिक्षकों को शिक्षक दिवस...