Himachal Govt
ChandigarhJalandhar सहित 5 जिलों में अलर्ट जारी

Jalandhar सहित 5 जिलों में अलर्ट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः पंजाब में मौसम बदल गया है। जालंधर, लुधियाना और पठानकोट में शुक्रवार को बारिश हुई। वहीं चंडीगढ़ और मोहाली में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज (4 सितंबर) पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली में कुछ जगह भारी बारिश हो सकती है। वहीं, चंडीगढ़ में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य का अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री गिरा है।

बठिंडा में सबसे अधिक 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 4 और 5 सितंबर को बारिश का जोर रहेगा। इसके बाद भी बारिश की संभावना है। वहीं, मानसून सीजन में बारिश सामान्य से 34% कम हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में एक-दो जगह बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर हरियाणा में बने चक्रवाती सिस्टम व मानसून ट्रफ के असर से पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश का दौर जारी रहेगा। पंजाब में 9 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इससे लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिलेगी। पंजाब में बिजली की कुल मांग 11,944 मेगावाट रही, जबकि राज्य में 3,799 मेगावाट बिजली का उत्पादन हुआ। 8,146 मेगावाट बिजली ड्रॉ की गई, जो तय शेड्यूल से 68 मेगावाट ज्यादा रही। बिजली की फ्रीक्वेंसी 50 हर्ट्ज दर्ज की गई। हालांकि, वीरवार को दिन में बिजली की मांग 15 हजार मेगावाट से अधिक पहुंच गई थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

सेना के काफिले पर बड़ा हमला, दावा- 25 जवानों को किया ढेर

इस्लामाबादः बलूचिस्तान में वीरवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले...

Punjab News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, चला पीला पंजा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस द्वारा लगातार...

Punjab News: सड़क हादसे में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत

लुधियानाः शहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक...

Punjab News: Gurpreet Kaur ने खैहरा-मजीठिया को भेजालीगल नोटिस, 24 घंटे में मांगे माफी

नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की धर्मपत्नी...

Punjab News: स्कूल में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप मामले में पिता और डॉक्टर ने खुलासे, देखें वीडियो

होशियारपुरः सरकारी स्कूल में 12 वर्षीय बच्ची के साथ रेप मामले में पिता और डॉक्टर ने कई खुलासे किए।...

सेना के काफिले पर बड़ा हमला, दावा- 25 जवानों को किया ढेर

इस्लामाबादः बलूचिस्तान में वीरवार को पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला हुआ। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन...

Punjab News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, चला पीला पंजा, देखें वीडियो

फिरोजपुरः नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई पुलिस द्वारा लगातार जारी है। वहीं प्रशासन ने नशा तस्कर के घर पर...

Punjab News: सड़क हादसे में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा की मौत

लुधियानाः शहर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा अमृत कौर की मौत हो गई...