Himachal Govt
Unaसेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां : रणधीर...

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां : रणधीर शर्मा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना,सुशील पंडित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में ऊना जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय दीप कमल में जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक एवं कार्यशाला आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शाम मिन्हास ने की, जबकि श्री नैना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं विभिन्न अभियानों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को अभियान के सफल संचालन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से देशभर में सेवा संकल्प अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में किए गए जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प को लेकर आम जनता से सुझाव भी लिए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के लिए 17 सितंबर को ‘एक दिया आशीर्वाद का’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर दीप प्रज्ज्वलित करेंगे। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद, भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा कार्यों, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को विषय बनाया जाएगा।

रणधीर शर्मा ने कहा कि भाजपा जिला स्तर से लेकर गांव और घर-घर तक ‘नमो सेवा गाथा यात्राएं’ निकालेगी। इन यात्राओं के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं उपलब्धियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करें तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस...

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष...

छात्रा को मुर्गा बनाए जाने की खबर सुन गुस्साए पिता ने प्रिंसीपल को जड़ा थप्पड़

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान कर...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के  साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों...

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभरकर सामने...

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों...