Himachal Govt
Chandigarhजन्माष्टमी को लेकर बाजारों में लगी रौनक, सज गए मंदिर, देखें वीडियो

जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में लगी रौनक, सज गए मंदिर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः जन्माष्टमी के उपलक्ष में चंडीगढ़ के बाजार सज चुके हैं मंदिरों में भी तैयारी पूरी कर ली गई है। चंडीगढ़ के मंदिरों को भव्य तरीके से रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। दुकानों पर भगवान कृष्ण का हर सामान श्रद्धालु खरीद रहे हैं। श्रद्धालु लड्डू गोपाल मोर मुकुट बांसुरी और लड्डू गोपाल को झूला झूलने के लिए झूला खरीदते हुए दिखाई दे रहे हैं। जन्माष्टमी के मौके पर बाजार में भी रौनक लगी हुई है। सुबह से ही श्रद्धालु श्री कृष्ण के श्रृंगार के लिए दुकानों से झूले, नए वस्त्र, बांसुरी खरीद रहे हैं। वहीं कुछ श्रद्धालु का कहना है कि जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल को अपने घर में स्थापित करना शुभ होता है।

इसीलिए वह आज बाजार से लड्डू गोपाल खरीद रहे है। बाजार में उतरी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच इसी बात का होड़ है कि बाजार में सबसे अच्‍छी भगवान कृष्‍ण की मूर्ति को वे अपने घर ले जाएं। उनके इस उत्‍साह को देखते हुए दुकानदारों ने भी नए नए तरीके इजाद किए हैं। दुकानदारों का कहना है कि उत्‍साहित ग्राहक भी दुकान पर भगवान कृष्‍ण की नई मूर्तियां देख प्रसन्‍नता प्रकट करते हैं। बाजार में भगवान कृष्‍ण को सजाने के लिए भी तमाम आइटम मौजूद हैं। नए डिजाइन के झूले, मुकुट और भगवान के कपड़े हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई है।

मंदिरों को सजाने का काम किया जा रहा है। बाजारों में दुकानें सज चुकी हैं। तो इन पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल के वस्त्र, आभूषण व झूला आदि की खरीदारी शुरू हो गई है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त को मनाई जाएगी। लड्डू गोपाल को सजाने के लिए बाजारों में खूब खरीददारी हो रही है। कृष्ण जन्माष्टमी पर इस समय श्रद्धालु लड्डू गोपाल को सजाने के लिए लड्डू गोपाल के वस्त्र, साटन, जरी, दवरा वर्क, माला, मुकुट, कड़े, कुंडल, बांसुरी, मोर पंख, ठाकुर जी की मोर चढ़ी झाड़ू, चमर, छाता, मटकी, इत्र, सिंगाहसन, पालना, फूल बंगला, बाल चौकी, गाय, बछड़ा आदि सामान उपलब्ध है।

इन सभी की खरीददारी हो रही है। खासकर भक्तों को गाय बछड़ा खूब भा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि कुछ लोग लड्डू गोपाल की मूर्ति के साथ-साथ उनके वस्त्र झूले और कंप्लीट सामान भी खरीद रहे हैं। लेकिन अभी से कृष्ण जन्माष्टमी का क्रेज देखने को मिल रहा है। दुकान पर लड्डू गोपाल के कपड़े खरीदने आई महिला का कहना है कि दुकान पर लड्डू गोपाल के लिए सुंदर-सुंदर कपड़े झूले सहित आदि चीज उपलब्ध हैं। हम भी लड्डू गोपाल के लिए वस्त्र खरीदने के लिए आए हैं। पूर्व की भांति इस बार भी कृष्ण जन्माष्टमी को बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लाह से मनाया जाता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

चीनी की खुदरा कीमतों में आई भारी की गिरावट

नई दिल्ली: भारत में चीनी की खुदरा कीमतों में...

Landslide से Raghuvir Ghat बंद, 15-20 गांवों का टूटा संपर्क, छात्रों सहित लोग परेशान, देखें वीडियो

रत्नागिरीः महाराष्ट्र के रत्नागिरी में देर रात को खेड़...

बारिश से Landslide, 15 फीट नीचे धंसी 100 मीटर तक सड़क, देखें वीडियो

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के बद्दी में...

Srinagar International Airport पर टला बड़ा हादसा, पोल से टकराया Indigo का विमान, देखें वीडियो

बाल-बाल बचे यात्री नई दिल्ली: श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा...

चीनी की खुदरा कीमतों में आई भारी की गिरावट

नई दिल्ली: भारत में चीनी की खुदरा कीमतों में करीब 5% की गिरावट आई है और आने वाले दिनों...

नासिक में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से Abhijeet Dipke की अपील, बोले – ‘जरुरत पड़ने पर मुंबई तक करेंगे मार्च’

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने गुरुवार को नासिक में प्रदर्शन कर रहे आदिवासी छात्रों...

Landslide से Raghuvir Ghat बंद, 15-20 गांवों का टूटा संपर्क, छात्रों सहित लोग परेशान, देखें वीडियो

रत्नागिरीः महाराष्ट्र के रत्नागिरी में देर रात को खेड़ तालुका में स्थित रघुवीर घाट पर एक और बड़े भूस्खलन...

बारिश से Landslide, 15 फीट नीचे धंसी 100 मीटर तक सड़क, देखें वीडियो

शिमलाः हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के बद्दी में नालागढ़–रामशहर सड़क मार्ग पर कुमारहट्टी के पास भारी बारिश के...