Himachal Govt
Himachalअधिकारियों पर भड़की Kangana Ranaut, लगाई फटकार, देखें वीडियो

अधिकारियों पर भड़की Kangana Ranaut, लगाई फटकार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडी: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट की सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा क्षेत्र की मंडी जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति मीटिंग में तीखें तेवर देखने को मिले। उन्होंने ऐसा अवतार दिखाया कि अफसर भी हैरान रह गए। उन्होंने सांसद निधि के पैसे खर्च नहीं होने और पैसों के हेर-फेर पर अधिकारियों को जमकर सुनाया। उन्होंने इस मीटिंग में साफ किया कि उन्हें सिर्फ महज एक एक्ट्रेस नहीं समझा जाए, वह लापरवाही पर एक्शन लेना भी जानती हैं। कंगना ने सख्त लहजे में कहा कि बैठक कर समय की बर्बादी की जा रही है।

पिछली बैठक में भी वही बातें हुईं जो आज हो रहीं। कंगना ने कहा कि बीते मार्च-अप्रैल तक दो वर्षों में जारी 11 करोड़ रुपये में से एक करोड़ भी खर्च नहीं हुआ था। मंत्रालय से बार-बार पत्र भेजने पड़े। कई लोगों ने पैसे लिए, कई कुंडली मारकर बैठे हैं, काम शुरू नहीं किया… झूठे एनओसी पर पर साइन करवाए गए हैं। कंगना ने कहा कि ऐसे लोगों को ब्लैकलिस्ट किया जाना चाहिए, उनपर जुर्माना लगाना चाहिए। 30 से 40 फीसदी पैसा डिफाल्टरों के पास पड़ा है। कहा कि अधिकारी फालतू के जुमले न दें, हर दिशा बैठक में उन्हें यही जुमले सुनने को मिल रहे हैं।

जुमलों से काम नहीं चलेगा। कंगना ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बैठकें केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहें। पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों और सुझावों पर अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओं को कागजों से निकालकर जमीन पर उतारना अनिवार्य है, तभी वास्तविक समस्याओं का समाधान संभव है। गुस्से में कंगना रनौत ने अफसरों को आईना दिखाया और कहा कि शर्म नहीं आती है आप लोगों को। अभी भी मंडी क्षेत्र के पांच रोड का काम बाकी है। अगर मुझे आपके ऑफिस में काम करना पड़े तो एक दिन में काम कर दूंगी। तुम लोगों को सेंटर से काम कराने के लिए लेटर भेजना पड़ता है। तुम लोग बात नहीं सुनते हो। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

रास्ता रोककर भाई से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के कलोह में रास्ता रोककर एक...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस...

 शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा ने सम्मानित किए पूर्व अध्यापक, भुट्टो बोले गुरु समाज के निर्माणकर्ता

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस पर कुटलैहड़ भाजपा द्वारा एक विशेष...

रास्ता रोककर भाई से मारपीट, लाठी-डंडों से पीटा; जान से मारने की धमकी का आरोप

ऊना,सुशील पंडित: गगरेट क्षेत्र के कलोह में रास्ता रोककर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का...

इनरव्हील ऊना उमंग क्लब ने शिक्षक दिवस पर 15 उत्कृष्ट अध्यापकों को किया सम्मानित

ऊना,सुशील पंडित: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवी संस्था इनरव्हील ऊना उमंग क्लब द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह...

वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस

ऊना,सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के  साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों...

51,979 नागरिकों द्वारा दी गई गुप्त सूचनाओं से पंजाब में नशा तस्करी संबंधित 25,339 गिरफ्तारियां

चंडीगढ़: पंजाब में नशे के खिलाफ लड़ाई में नागरिकों की भागीदारी एक महत्वपूर्ण ताकत के रूप में उभरकर सामने...