तरनतारनः पुलिस गैंगस्टर और नशा तस्करी के मामले में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उसी दिन सलाखों के पीछे भेज रही है। इसके बाद तरनतारन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सराय अमानत खां थाने के पास नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को रोका। जब तरनतारन के सीआईए स्टाफ ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं।
जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी और उसके साथी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान (घायल) सुखदेव सिंह उर्फ देव और स्वर्ण कुमार उर्फ घोड़ा के रूप में हुई है। उनके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नाकेबंदी की थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर तीन फायर किए।
जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान सुखदेव सिंह उर्फ देव निवासी रतन कलां के रूप में हुई है। वहीं उसका दूसरा साथी स्वर्ण कुमार निवासी घोनेवाल ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे भी कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से दो पिस्टल बरामद हुई हैं।