Girl in a jacket
HomePunjabMogaPunjab News: किसानों ने अब इस Toll Plaza को किया Free, देखें...

Punjab News: किसानों ने अब इस Toll Plaza को किया Free, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः पंजाब में किसानों द्वारा मंडियों में धान की फसल की खरीद ओर लिफ्टिंग न होने के कारण आज टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान टोल प्लाजा को फ्री करवाया जा रहा है। इसी के चलते जिले में धर्मकोट टोल प्लाजा को किसानों द्वारा फ्री करवाया गया। मामले की जानकारी देते हुए बीकेयू उगराहां और पूर्व सैनिकों ने कहा कि धान की मंडियों में खरीद ना होने के कारण प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कल से पंजाब भर में आप पार्टी और भाजपा के विधायकों के घरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

उन्होने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पंजाब ओर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है। वही किसानों द्वारा आज पंजाब के 27 टोल प्लाजा को बंद किया गया। किसानों की मांग है कि सरकार मंडियों में खरीद के प्रबंध पुख्ता करें। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसान परेशान हो रहे है। वही किसानों ने कहा कि आज टोल प्लाजा बंद रखे जाएंगे, वहीं कल से पंजाब भर में आप ओर भाजपा के सभी विधायकों और मंत्रियों के घरों के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएंगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -