MohaliPunjab News: Hotel Lords Inn में लिफ्ट की डक्ट में गिरने से...

Punjab News: Hotel Lords Inn में लिफ्ट की डक्ट में गिरने से कर्मचारी की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जीरकपुरः पटियाला रोड के निजी होटल लॉर्ड्स इन में एक दर्दनाक हादसे में 56 वर्षीय कर्मचारी प्रदीप कुमार सिंह की जान चली गई। होटल की किचन में काम करने वाला कर्मचारी लिफ्ट की डक्ट में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।  प्रदीप कुमार सिंह पिछले 6 महीने से इस होटल में शैफ के सहायक के रूप में काम कर रहे थे। पुलिस ने मृतक के बेटे राहुल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रदीप कुमार सिंह चंडीगढ़ के निवासी थे और वर्तमान में जीरकपुर की बादल कॉलोनी में किराए पर अपने परिवार के साथ रहते थे। लिफ्ट से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत जीरकपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाद में शव परिवार को सौंप दिया गया।मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक होटल की किचन में कार्यरत था। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और वह लिफ्ट की डक्ट तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। मृतक के बेटे ने होटल कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि हादसे की जानकारी परिवार से छिपाई गई और पूरे मामले में लापरवाही बरती गई। बेटे के इन आरोपों के बाद होटल प्रबंधन की जवाबदेही को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

रात करीब सवा 7 बजे प्रदीप कुमार सिंह ने अपने बेटे राहुल को फोन किया। उन्होंने राहुल को बताया कि उन्हें नकद वेतन मिला है और वह रात को देर से घर आएंगे, इसलिए राहुल आकर पैसे ले जाए ताकि रास्ते में कोई लूटपाट न हो। राहुल अपने पिता के बुलाने पर सात बजकर बीस मिनट पर होटल पहुंच गया। उसने अपने पिता को फोन किया और बताया कि वह नीचे आ गया है। राहुल ने बताया कि उसके पिता ने कहा कि वह नीचे आ रहे हैं। बीस मिनट बीत जाने के बाद भी जब प्रदीप कुमार नीचे नहीं आए, तो राहुल ने अपने दोस्त को अंदर जाकर पता करने के लिए कहा। दोस्त के अंदर जाते ही एक व्यक्ति ने बताया कि कोई लिफ्ट से नीचे गिर गया है।

राहुल के दोस्त ने बाहर आकर यह बात बताई। राहुल ने देखा कि उसके पिता का मोबाइल नंबर बंद आ रहा था। होटल के लोगों के बताए अनुसार, जब वह होटल के पिछली तरफ गया, तो होटल का स्टाफ एक घायल व्यक्ति को ऑटो में लिटा रहा था।राहुल ने घायल व्यक्ति को देखा और पहचान लिया कि वह उसके पिता प्रदीप कुमार हैं। उसने होटल स्टाफ की मदद से अपने घायल पिता को ऑटो से उतारकर एम्बुलेंस में बिठाया। इसके बाद वह उन्हें चंडीगढ़ रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल ले गया। वहां इलाज के दौरान प्रदीप कुमार ने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी रविंदर सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार के बेटे राहुल की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है और परिवार आगे कोई कार्रवाई नहीं करवाना चाहता है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत, एक घायल

नूंहः नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा...

SpaceX के स्टारशिप ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटते यान को हवा में पकड़ा, देखें वीडियो

केप केनवरलः अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का...

Punjab News: NCB की शराब कारोबारी के घर छापेमारी, कार को लिया कब्जे में, देखें वीडियो

मुक्तसरः श्री मुक्तसर साहिब के फत्तणवाला एन्क्लेव में 14...

पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

खरड़ः ओंकार सिटी में पार्किंग के मुद्दे को लेकर...

शिमला-कालका हाईवे पर स्कूल बस का एक्सीडेंट, कई छात्र घायल, देेखें वीडियो

छात्रों का आरोप- ड्राइवर ने नशा किया हुआ था पंचकूलाः...

पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, गोली लगने से दो की मौत, एक घायल

नूंहः नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका सदर थाना सीमा क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ की...

SpaceX के स्टारशिप ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष से लौटते यान को हवा में पकड़ा, देखें वीडियो

केप केनवरलः अमेरिका की निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स का स्टारशिप अंतरिक्ष यान शनिवार को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आया...

Punjab News: NCB की शराब कारोबारी के घर छापेमारी, कार को लिया कब्जे में, देखें वीडियो

मुक्तसरः श्री मुक्तसर साहिब के फत्तणवाला एन्क्लेव में 14 नवंबर की देर शाम उस समय हलचल देखने को मिली,...

पार्किंग को लेकर दो गुटों में झड़प, घर में घुसकर किया हमला, देखें वीडियो

खरड़ः ओंकार सिटी में पार्किंग के मुद्दे को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो जाने का मामला सामने...