Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: VIP मूवमेंट के दौरान बुजुर्ग ने किया हंगामा, पुलिस पर...

Punjab News: VIP मूवमेंट के दौरान बुजुर्ग ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दुगरी मार्केट में देर रात भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, बुजुर्ग अपनी पोती को आइसक्रीम दिलाने जा रहे थे, तभी VIP मूवमेंट के दौरान उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया। एक बुजुर्ग व्यक्ति को पुलिस ने आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बुजुर्ग का कहना है कि उनके पैर में रॉड पड़ी है, इसलिए वह पैदल नहीं चल सकते, जबकि पुलिस का कहना था कि पहले डीसी साहिब का मूवमेंट पूरा होगा।

जानकारी के मुताबिक, किसी प्रशासनिक अधिकारी के दुगरी मार्केट स्थित शोरूम में आगमन के चलते इलाके में पुलिस तैनात थी। इसी दौरान हेल्पफुल एनजीओ वेलफेयर सोसायटी के दीपक गर्ग अपनी पोती के साथ कार से मार्केट पहुंचे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनकी गाड़ी को आगे जाने से रोक दिया।
डीसी साहिब आए हैं, आगे नहीं जाने देंगे।” दीपक गर्ग ने बताया कि जब उन्होंने पुलिसकर्मियों से आगे जाने से रोकने का कारण पूछा, तो जवाब मिला कि डीसी साहिब का मूवमेंट है, इसलिए किसी भी वाहन को आगे नहीं जाने दिया जा सकता।

दीपक ने कहा कि उनके पैर में रॉड पड़ी हुई है और वह अधिक दूरी पैदल नहीं चल सकते, इसके बावजूद उन्हें रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीनियर सिटीजन होने के बावजूद उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया गया, जबकि उनके अनुसार डीसी हिमांशू जैन उनकी सोसायटी से जुड़े हैं। दीपक के मुताबिक, जैसे ही उन्होंने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, पुलिस ने कुछ देर बाद उनकी गाड़ी को आगे जाने की अनुमति दे दी। इसके बाद इलाके में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -