PatialaPunjab News: फेज-2 की मार्केट में 3 शोरूम पर ED की Raid,...

Punjab News: फेज-2 की मार्केट में 3 शोरूम पर ED की Raid, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने देर रात फेज-2 की कमर्शियल मार्केट स्थित रेड की है, जोकि आज सुबह भी जारी है। मिली जानकारी के अनुसार शोरूम नंबर 8, 9 और 10 में छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार इन परिसरों से जुड़ी फ्लाइंग फेदर्स और डीएम वेब बेस्ड सॉल्यूशंस नाम की कंपनियों के रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

ईडी की यह कार्रवाई पहले से मिली जानकारी और जांच के आधार पर की गई है। टीम द्वारा मौके पर मौजूद दस्तावेजों, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य संबंधित रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। कार्रवाई के दौरान पूरी बिल्डिंग को सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है। अधिकारियों की टीम में दो गाड़ियों में सवार होकर आई थी और सुबह से टीम ने रेड करने के बाद आने-जाने वालों पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि यह कॉल सेंटर दिन-रात चलता था।

मौके पर 15 से 20 अधिकारी मौजूद हैं। वहीं, मोहाली सेक्टर 82 ए के प्लॉट नंबर 2010 ईडी ने छापामारी की है। कथित तौर पर यह रेड आईपीएस अधिकीरी से संबंधित है। फिलहाल अधिकारी मीडिया में जानकारी साझा करने से बच रहे हैं। वहीं ED ने मोहाली के आईटी सिटी, सेक्टर-82A स्थित प्लॉट नंबर 2010 पर भी छापामारी की है। दोनों जगहों पर चल रही कार्रवाई में जांच एजेंसी किन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है, इसका पूरा विवरण ED की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

बताया जा रहा है कि मोहाली स्थित ऑफिस की मालकिन के भाई का पटियाला में ऑफिस बना हुआ था। डीएम वेब सॉल्यूशन के नाम से खुले इस ऑफिस के जरिए ट्रांजेक्शन होने की जांच की जा रही है। यह ऑफिस पहले फ्लाइंग फेदर के नाम से चल रहा था लेकिन पिछले कुछ महीने से इसका नाम बदल कर डीएम वेब सॉल्यूशन कर दिया गया था। फ्लाइंग फेदर का ऑफिस छोटी बरादरी पटियाला में बना दिया था लेकिन वह भी पिछले कुछ समय से बंद कर दिया गया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Airport पर रोके जाने के बाद Delhi Highcourt पहुंचे सौरव दास, रखी अपनी मांग

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास...

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर सजा Miss Universe 2026 का खिताब

नई दिल्लीः दुनियाभर की सुंदरियों के बीच कड़े मुकाबले...

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने...

Airport पर रोके जाने के बाद Delhi Highcourt पहुंचे सौरव दास, रखी अपनी मांग

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास ने विदेश जाने से रोकने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट...

प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो के सिर सजा Miss Universe 2026 का खिताब

नई दिल्लीः दुनियाभर की सुंदरियों के बीच कड़े मुकाबले के बाद मिस यूनिवर्स 2026 को अपना विजेता मिल गया...

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के हल्का इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।...