अमृतसरः जिले के ग्रीन एवेन्यू में 75 वर्षीय महिला को 20 दिनों से जंजीरों से बांधने का मामला सामने आया है। इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बताया जा रहा है कि महिला को उसके बेटे और बहू द्वारा जंजीरों से बांधा गया है वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग ने एक्शन लिया है। महिला आयोग राज लाली ने नोटिस जारी करते हुए प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले एक समाजसेवी संस्था जस्ट सेवा सोसाइटी ने इस बुजुर्ग महिला को जंजीरों से मुक्त कराकर अस्पताल में भर्ती कराया था। हालांकि, बेटा ओर बहु ने गुंडागर्दी दिखाई हुए उन्हें अस्पताल से जबरन छुट्टी करवाई और उन्हें दोबारा घर के बाहर जंजीरों से बांध दिया। इस बजुर्ग का वजन केवल 25किलो रह गया है के उन्हें खाना भी नहीं दिया जाता।
पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने इस मामले को गंभीर बताया है। आयोग ने अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर और पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर ‘सीनियर सिटीजन एक्ट’ के तहत तत्काल जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इनमें बुजुर्ग महिला को तुरंत किसी वरिष्ठ अधिकारी की देखरेख में सुरक्षित स्थान या अस्पताल पहुंचाना शामिल है। साथ ही, दोषी बेटे और बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने को कहा गया है। आयोग ने इस पूरी कार्रवाई की रिपोर्ट 20 अप्रैल 2026 तक ईमेल के माध्यम से सौंपने का भी निर्देश दिया है।
