Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: सांसद Amritpal Singh को लेकर कोर्ट का आया फैसला देखें...

Punjab News: सांसद Amritpal Singh को लेकर कोर्ट का आया फैसला देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः पंजाब के खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की अजनाला कोर्ट में 2 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। जहां कोर्ट ने उन्हें 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे में अब अमृतपाल सिंह 30 अप्रैल तक जेल में रहेंगे। मामले की जानकारी देते हुए अमृतपाल सिंह के वकील रितुराज सिंह ने बताया कि पुलिस अब तक किसी भी तरह की रिकवरी नहीं कर पाई है। साथ ही, अजनाला पुलिस ने आगे किसी अतिरिक्त पुलिस रिमांड की मांग नहीं की।

पूरी सुनवाई के दौरान मामला शांतिपूर्ण रहा और अदालत ने मौजूदा तथ्यों के आधार पर न्यायिक हिरासत का आदेश दिया। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की एक विशेष टीम 21 अप्रैल को असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंची थी, जहां अमृतपाल सिंह राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत बंद थे। उनकी NSA के तहत नजरबंदी 22 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, जिसके बाद पुलिस ने पुराने मामले में कार्रवाई तेज कर दी। अमृतपाल सिंह के वकील एडवोकेट ऋतुराज सिंह ने बताया तब बताया था कि NSA समाप्त हो चुका है, लेकिन FIR नंबर 39 के तहत कानूनी कार्रवाई जारी है। इस मामले में धारा 307 समेत कई गंभीर आरोप दर्ज हैं। उनके अनुसार, इस केस में शामिल अन्य सहयोगियों की पहले ही अदालत में पेशी हो चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -