फगवाड़ाः शुगर मिल के पास एक्टिवा सहित कई वाहनों को कार चालक ने टक्कर मार दी। इस घटना में एक्टिवा सवार बुजुर्ग घायल हो गया और उसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में एक्टिवा के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार एक्टिवा, बाइक और अर्टिगा कार को टक्कर मारकर कार चालक मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार का टायर फटने के कारण ज्यादा दूर तक कार को भगा नहीं पाया और लोगों ने कार चालक को काबू कर लिया। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
मामले की जानकारी देते हुए कार चालक कर्मवीर सिंह ने बताया कि वह जालंधर में लाइसेंस के काम के सिलसिले में आया था। वहीं तेज रफ्तार होने के कारण एक्टिवा को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस दौरान रास्ते में टायर फटने के दौरान लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया। कार चालक ने बताया कि वह 3 दिन से सोया नहीं है। एक्टिवा सहित अन्य वाहनों को टक्कर के बार कार भगाने को लेकर कहा कि वह घबरा गया था। जिसके कारण उसने कार घटना स्थल से भगा ली। कार चालक ने खुद मान रहा है कि वह 80 से अधिक स्पीड से कार चला रहा था। कार चालक ने कहा चंडीगढ़ 32 सेक्टर में मरीज दाखिल है और वह उसकी केयर के लिए जा रहे थे। कार चालक ने गलती मानी और कहा कि वह खुद मरीज का हाल जानने के लिए अस्पताल जा रहे है।
इस घटना को लेकर भारी हंगामा शुरू हो गया। लोगों ने कहाकि टायर फटने के कारण ही कार चालक काबू किया गया। लोगों ने कहाकि एक्टिवा सवार की हालत काफी गंभीर है। जिसके बाद लोगों ने कहा कि कार, एक्टिवा और बाइक का नुकसान हुआ। इस दौरान एक एक्टिवा सवार सड़क पर खड़ा था और गलत दिशा से कार चालक तेज रफ्तार से आया और एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा उनकी कार से टकरा गई। राहगीर का कहना है कि उसे नहीं लगता है कि एक्टिवा सवार जीवित है, जिस तरह से एक्टिवा सवार घायल हुआ है, उसके लगातार खून बह रहा था। इस घटना के बावजूद कार चालक मौके से गाड़ी भगाकर ले गया, लेकिन लोगों ने पीछा करके काबू कर लिया।
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई रजिंदर सिंह ने कहाकि उन्हें शुगर मिल चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। इस घटना में कार चालक मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद कार चालक को लोगों ने काबू कर लिया। कार चालक ने एक्टिवा, बाइक और कार को हिट किया। स्विफ्टर कार चालक लुधियाना के रहने वाले है। इस मामले को लेकर कार चालकों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जा रही है।
