मोहालीः सेक्टर-70 स्थित ‘होमलैंड हाइट्स’ में लगभग 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने और उसे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने की घटना सामने आई है। इस मामले को लेकर शिरोमणि अकाली दल के प्रभारी जसकरणजीत सिंह पर गंभीर आरोप लगे है। वहीं मटौर थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता परमिंदर सिंह (निवासी गांव बीरमी, लुधियाना) की शिकायत पर शिरोमणि अकाली दल (बादल) के हलका दाखा इंचार्ज जसकरणजीत सिंह देओल के खिलाफ यौन शोषण, अपहरण और POCSO एक्ट की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। FIR के अनुसार, पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी जसकरणजीत सिंह देओल ने पहले परिवार के भरोसे का गलत फायदा उठाकर उसकी पत्नी को अपने जाल में फंसाया और उसके साथ अवैध संबंध बनाए।
इसके बाद वह अक्टूबर 2024 में उन्हें बहला-फुसलाकर मोहाली के एक फ्लैट में ले आया, जहां उनकी दोनों बेटियां भी रह रही थीं। पिता के अनुसार आरोपी ने पहले उनके खुशहाल परिवार को बर्बाद किया और फिर उनकी नाबालिग बेटी पर भी गलत नजर रखनी शुरू कर दी। शिकायत में कहा गया है कि जब नाबालिग लड़की को स्कूल हॉस्टल से घर लाया जा रहा था, तो आरोपी उसे घर ले जाने के बजाय जबरदस्ती एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ अश्लील हरकतें कर यौन शोषण किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी बेरहमी से पिटाई की और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह कनाडा में बैठे गैंगस्टरों से उसके पिता की हत्या करवा देगा।
आरोपी के डर और प्रताड़ना से परेशान होकर 9 मई को पीड़िता किसी तरह अपने पिता के पास पहुंची और रोते हुए पूरी घटना बताई। चौंकाने वाला खुलासा करते हुए शिकायतकर्ता पिता परमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी ने उन्हें जानकारी दी थी कि उसकी मां और जसकरणजीत सिंह देओल के कथित अवैध संबंधों से एक बच्ची का जन्म हुआ था, जिसे समाज से छिपाकर रखा गया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि न तो जसकरणजीत सिंह देओल का अपनी पत्नी से कानूनी तलाक हुआ है और न ही पीड़िता की मां का उनके (परमिंदर सिंह) साथ तलाक हुआ है।
बताया जा रहा है कि जिस महिला के साथ देओल कथित रूप से अवैध रूप से रह रहा था, वह हलका दाखा के गांव बीरमी की रहने वाली है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं दूसरी ओर, आरोपी जसकरण देओल की अपनी पत्नी (जिससे उसके दो बच्चे हैं) भी हलका दाखा के गांव स्हौली की निवासी है। इसके बाद पिता परमिंदर सिंह द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। मटौर थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज करते हुए तत्काल कार्रवाई कर आरोपी जसकरणजीत सिंह देओल को गिरफ्तार कर लिया है। यह उल्लेखनीय है कि जिस महिला के साथ देओल कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहा था, वह दाखा निर्वाचन क्षेत्र के बिरमी गांव की रहने वाली है और उसके दो बच्चे हैं। दूसरी ओर, आरोपी जसकरण देओल की पत्नी (जिनके साथ उनके दो बच्चे हैं) भी ढाका निर्वाचन क्षेत्र के सहौली गांव की रहने वाली हैं।

