.
LudhianaPunjab News: ICONIC की कॉपीराइट टीम से भिड़ा दुकानदार ,भारी हंगामा,...

Punjab News: ICONIC की कॉपीराइट टीम से भिड़ा दुकानदार ,भारी हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में गुड़ मंडी की बाघ वाली गली में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब खुद को कॉपीराइट के लिए ऑथराइज्ड बताकर एक टीम पुलिस साथ लेकर रेड करने के लिए पहुंची बता दें कि दुकानदार के मुताबिक यह टीम खुद को आईकॉनिक कंपनी के कॉपीराइट के लिए ऑथराइज्ड बता रही थी। दुकान में आकर उनकी तरफ से कई प्रोडक्ट की सील खोल दी गई। दुकानदार का कहना है कि मौके से उन्हें कोई भी नकली माल बरामद नहीं हुआ। लेकिन टीम एक के बाद एक प्रोडक्ट की सील खोलती गई, जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया।

दुकानदार ने बताया है की टीम अपने साथ एक दस्तावेज लेकर आई थी, जिसे बॉम्बे हाई कोर्ट का आर्डर बताया जा रहा था। वहीं मौके पर अन्य दुकानदार भी एकत्रित हो गए, जिन्होंने इस पूरी कार्रवाई का विरोध किया। मामले की जानकारी देते हुए थाना 1 के एएसआई भूपिंदर सिंह ने कहा कि बॉम्बे हाईकोर्ट से संबंधित अधिकारी आए है और वह ट्रेड मार्क को लेकर उनके पास आए। ऐशे में उनके पास हाईकोर्ट के दस्तावेज भी मौजूद है। इसी को लेकर अधिकारियों के पास कुछ लोगों के नाम है। जिसको लेकर वह दुकान पर जांच करने के लिए उनकी टीम के साथ पहुंचे है।

वहीं दुकानदारों द्वारा त्यौहारी सीजन पर उन्हें परेशान किए जाने के आरोपों को लेकर कहा कि वह कोर्ट केस से संबंधी अधिकारियों के साथ मिलकर जांच करने पहुंचे है। वहीं एडवोकेट विनायक ने कहा कि उनके पास सिंतबर 2026 के आर्डर की कॉपी है। जिसमें उनके क्लाइंट के ब्रांड की कॉपी राइट को लेकर दुकान की जांच के लिए पहुंचे। ऐसे में उनके पर प्रोडक्ट को सर्च करने का ऑर्डर है। जिसके बाद उनके द्वारा दुकान से 3 से 4 प्रोडक्ट की जांच की गई और दुकानदारों ने विरोध करते हुए उन्हें दुकान से बाहर निकाल दिया गया। हालांकि उन्होंने दुकानदारों को कानूनी काम मे बाधा डालकर कार्रवाई के लिए कहा गया, लेकिन उसके बावजूद उनकी काम में बाधा डाली गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पी.टी.ए. की आम सभा 6 अक्टूबर को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक...

किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम...

CM Saini ने कहा तीन नई नीतियों के माध्यम से निवेश, रोजगार और उद्यमिता को मिलेगी नई गति

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

राजकीय उच्च विद्यालय अप्पर बढेडा में किशोरावस्था दिवस पर विशेष जागरुक शिविर का आयोजन

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय उच्च विद्यालय अप्पर बढेडा में किशोरावस्था दिवस...

अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पी.टी.ए. की आम सभा 6 अक्टूबर को

ऊना,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अध्यापक अभिभावक संघ (पी.टी.ए.) की कार्यकारिणी...

किसानों को गेहूं के उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज समय पर उपलब्ध करवाए जाएंगे

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में आज 'हाई पॉवर परचेज कमेटी'...

2 अक्टूबर को विकास खंड गगरेट, बंगाणा और ऊना में आयोजित होंगी विशेष ग्राम सभाएँ – रमनवीर चौहान

ऊना,सुशील पंडित: वाटर शेड योजना के तहत 2 अक्टूबर को जिले के गगरेट विकास खंड की अमलेहड़, बंगाणा की...

CM Saini ने कहा तीन नई नीतियों के माध्यम से निवेश, रोजगार और उद्यमिता को मिलेगी नई गति

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार बजट घोषणाओं और संकल्प पत्र में किए...