लुधियानाः मॉडल टाउन ब्लॉक-ए के एक घर से 50 तोला सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि ताले और चाबियां ठीक करने के बहाने दो लोगों ने चोरी की।
उन्होंने बताया कि उन लोगों को शुरू में बाहरी गेट की चाबी ठीक करने के लिए बुलाया गया था। काम के दौरान उन्होंने मदद के लिए एक और चाबी मांगी और परिवार ने उन्हें अलमारी की चाबी दे दी। हालांकि गेट की चाबी ठीक होने के बाद अलमारी की चाबी बेकार हो गई। उसने कहा कि वह ताला ठीक नहीं कर पा रहा है और अपने चाचा को साथ लाएगा, वह अगले दिन लौटा और ताला ठीक कर दिया लेकिन अंदर रखे गहने लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी भी मामले की छानबीन चल रही है।