लुधियानाः पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने लुधियाना सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में नशामुक्त पंजाब मार्च का आयोजन किया। कार्यक्रम में रवनीत सिंह बिट्टू और मनोज तिवारी भी शामिल हुए और उन्होंने मौजूदा सरकार पर निशाना साधते कहा कि वह नशे की समस्या को रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।
उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की और वादा किया कि अगर उनकी सरकार सत्ता में आती है, तो नशे की समस्या को खत्म करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने जनता से सहयोग की भी अपील की। हालांकि, सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में हुई रैली में ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखीं और लुधियाना भाजपा का पूरा नेतृत्व भीड़ जुटाने में नाकाम रहा। रैली स्थल पर कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम भी लग गया, जिससे स्कूल बसें और एम्बुलेंस फंस गईं।