.
LudhianaPunjab News: धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर ईसाई भाईचारे में रोष,...

Punjab News: धीरेंद्र शास्त्री के ‘भैया-सैंया’ बयान पर ईसाई भाईचारे में रोष, CP को सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ग्लाडा मैदान में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा का आज अंतिम दिन था। वहीं 2 दिन पहले कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि जब आप सनातन धर्म में पैदा हुए हो तो हली-उल्लाह वालों के पास जाने की जरूरत नहीं। जो अपने पड़ोसी को बाप कहते हैं, भैया को सैंया बना लेते हैं, वह किसी काम के नहीं होते। धर्मांतरण पर खून खौलता है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान को लेकर शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी और पंजाब क्रिश्चियन यूनाइटेड फेडरेशन के प्रेजिडेंट अल्बर्ट दुआ ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणियों पर एतराज जताया।

आज शाही इमाम ने जामा मस्जिद में समस्त मुस्लिम समुदायों के नेताओं की रात को इमरजेंसी बैठक बुलाई है। वहीं एलबट दुआ ने कहाकि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शहर में कथा करने आए है। ऐसे में उनके द्वारा विवादित टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ पुलिस कमिशनर को मांग पत्र सौंपा गया है। एलबट दुआ ने कहाकि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धार्मिक शब्द पर बेअदबी की है। पुलिस कमिशनर से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है। ऐसे में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर शांति भंग करने के आरोप लगाए गए।

बता दें कि इससे पहले शाही इमाम मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने जिस अंदाज के साथ नफरत भरी कुछ बातें की हैं, वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। कोई भी धर्म का प्रचारक, चाहे मैं होऊं या कोई और हो, उसकी जिम्मेदारी बनती है कि वह लोगों में आपसी भाईचारे, प्यार-मोहब्बत का संदेश दे। उन्होंने कहा कि ये इस्लाम धर्म के बारे में नापाक इशारे करते हैं। स्टेज से यहां तक कहा कि ‘भैया को सैंया बना लेते हैं’। यह एक ऐसी नापाक टिप्पणी है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस्लाम के अंदर इसकी कोई गुंजाइश नहीं है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

छोटा हाथी पलटने से सड़क पर बिखरी मछलियां, पेश की इंसानियत की मिसाल, देखें वीडियो

गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज मछलियों से भरा छोटा...

लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना में 42758 पात्र परिवारों को दिया जा रहा लाभ

चण्डीगढ: हरियाणा सरकार द्वारा लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के...

Dr. Balbir Singh ने छ: नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप...

Punjab News: नाबालिग छात्रा के सुसाइड केस में परिवार ने मैडम पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के मालमंडी इलाके में मेमोरियल स्कूल की...

Punjab News: नशे पर बाजवा ने किया गृह मंत्री Amit Shah का घेराव, कहा- चल रहा ब्लेम गेम, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव...

छोटा हाथी पलटने से सड़क पर बिखरी मछलियां, पेश की इंसानियत की मिसाल, देखें वीडियो

गाजियाबादः दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आज मछलियों से भरा छोटा हाथी टायर फटने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गया।...

लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना में 42758 पात्र परिवारों को दिया जा रहा लाभ

चण्डीगढ: हरियाणा सरकार द्वारा लाडली सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में हर माह 42 हजार 758 पात्र परिवारों...

Dr. Balbir Singh ने छ: नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुरूप राज्यभर में खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निगरानी...

Punjab News: नाबालिग छात्रा के सुसाइड केस में परिवार ने मैडम पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के मालमंडी इलाके में मेमोरियल स्कूल की 14-15 वर्षीय छात्रा कोमल के आत्महत्या से परिवार सदमे में...