AmritsarPunjab News: Golden Temple पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता Sunny Deol, देखें वीडियो

Punjab News: Golden Temple पहुंचे बॉलीवुड अभिनेता Sunny Deol, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री हरमंदिर साहिब में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने दरबार साहिब में गुरबाणी का मधुर कीर्तन सुना और सभी के कल्याण की कामना की। वहीं सनी देओल ने अमृतसर में ज्ञानी टी स्टॉल के मालिक की चाय का स्वाद चखा। गौरतलब है कि सनी देओल इन दिनों भारत-पाकिस्तान सीमा के विभिन्न इलाकों में एक हिंदी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अमृतसर आकर दिल खुश हो गया। ज्ञानी की चाय तो बस, वाहेगुरु की मेहर है। सनी देओल अपने बेटे करण देओल के साथ अमृतसर में फिल्म लाहौर 1947 की शूटिंग कर रहे थे। आज ही वह शूटिंग खत्म करके मुंबई के लिए रवाना हुए। फिल्म लाहौर 1947 असगर वजाहत के चर्चित नाटक जिस लाहौर नई देख्या, ओ जम्याई नई पर आधारित है, जो 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर बना है।

गौर हो कि इस फिल्म को बनाने वाले आमिर खान हैं और इसे निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा और अभिमन्यु सिंह भी दिखाई देंगे। अमृतसर में फिल्म की शूटिंग खालसा कॉलेज, खासा और अटारी रेलवे स्टेशन पर की गई है। इस दौरान कई फैंस ने गोल्डन टेंपल और खालसा कॉलेज के बाहर उनसे मिलने की कोशिश की।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Haryana News: चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, शीशा तोड़कर चालक ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

पंचकूलाः चंडीमंदिर थाना के बाहर मुख्य मार्ग पर एक...

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने...

बड़ा हादसाः प्रवासियों से भरी नाव पलटने से 39 की मौत

डकारः पश्चिम अफ्रीकी देश सेनेगल में स्पेन जा रही...

Haryana News: चलती एंबुलेंस बनी आग का गोला, शीशा तोड़कर चालक ने लगाई छलांग, देखें वीडियो

पंचकूलाः चंडीमंदिर थाना के बाहर मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जहां, चंडीगढ़ से मरीज छोड़कर...

दिवाली के बाद खराब हुई दिल्ली की हवा, 376 तक पहुंचा AQI का स्तर

नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को दीवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के लोगों ने जमकर पटाखे...

बददी बरोटीवाला में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

बददी। एशिया की सबसे बडी उद्योग नगरी बददी बरोटीवाला नालागढ़ में विश्वकर्मा जंयती धूमधाम से मनाई गई। यहां पर...

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फिर दी बहस की चुनौती, जानें इस बार क्या कहा

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बहस की चुनौती...