Girl in a jacket
HomeBreaking NewsPunjab News: 5 शहरों में AQI 250 पार, तापमान में गिरावट जारी

Punjab News: 5 शहरों में AQI 250 पार, तापमान में गिरावट जारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में प्रतिदिन तापमान में गिरावट और AQI में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पंजाब में पराली जलाने के मामले भी घटने का नाम नहीं ले रहे हैं जिससे वातावरण दूषित होता जा रहा है। 24 घंटे में पंजाब में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। पंजाब के साथ-साथ इसका असर दिल्ली पर भी पड़ रहा है।

वहीं, पंजाब के 8 में से 5 शहरों में प्रदूषण का स्तर 250 से ज्यादा है, जबकि चंडीगढ़ में प्रदूषण के स्तर में मामूली कमी देखी गई है। पंजाब के अधिकतर शहरों में अच्छी धूप खिल रही है, जिसके चलते दिन का तापमान सामान्य हो रहा है। वहीं रात के तापमान में लगातार कमी जारी है। बीते रात का तापमान 1.5 डिग्री तक नीचे गिरा है। इतना ही नहीं, पंजाब के अधिकतर शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे आ गया है।

चंडीगढ़ में सोमवार शाम का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 12 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है वहीं, जालंधर में शाम का तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 9 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है।

अमृतसर में शाम का तापमान 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है और लुधियाना में सोमवार शाम का तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- सोमवार शाम का तापमान 26.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज तापमान 10 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -